VIDEO: युवतियों का बुर्के में डांस, धुरंधर फिल्म के गाने पर छात्रा को गोद में उठाकर नाचा युवक
अमरोहा में एक स्कूल से जुड़ा बुर्के में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कुछ छात्राएं बुर्क में युवकों के संग डांस कर रही हैं। जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई है।

यूपी के अमरोहा जिले में एक स्कूल से जुड़ा बुर्के में डांस करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक और धार्मिक व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर इसको लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे धार्मिक लिबास का मजाक उड़ाने का मामला बताते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की बात कही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो शहर में संचालित एक मेस्को पब्लिक स्कूल का है। जहां सोमवार को विंटर वेकेशन से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें फिल्म धुरंधर के गाने पर कुछ मुस्लिम छात्राएं और युवक डांस कर रहे हैं। मुस्लिम छात्राएं बुर्के में हैं। युवक छात्रों के संग डांस कर रहे हैं। यहां तक कि एक युवक ने तो युवती को गोद में उठा लिया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फैसल लतीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय बताया है। उन्होंने हिजाब और बुर्के का मजाक उड़ाने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अमरोहा पुलिस से हस्तक्षेप की अपील की है।
वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जताई है। कुछ ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाया तो वहीं इसे धार्मिक लिबास का मजाक बताया। वहीं, इस संबंध में सीओ नौगावां सादात अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि फिलहाल यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो को लेकर जिले में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। हालांकि अमरोहा पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी थाना नौगावां सादात को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।




साइन इन