Friendship by changing names then gang rape in Oyo hotel नाम बदलकर दोस्ती, फिर होटल में गैंगरेप; राहुल बनकर आदिल ने दिया धोखा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नाम बदलकर दोस्ती, फिर होटल में गैंगरेप; राहुल बनकर आदिल ने दिया धोखा

अलीगढ़ में एक होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसमें मुख्यारोपी आदिल के अलावा होटल संचालक, महिला रिसेप्शनिस्ट व वर्तमान प्रधान भी शामिल हैं।

Fri, 17 April 2026 09:46 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
नाम बदलकर दोस्ती, फिर होटल में गैंगरेप; राहुल बनकर आदिल ने दिया धोखा

UP News: यूपी के अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के बौनेर हाईवे स्थित एक होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इसमें मुख्यारोपी आदिल के अलावा होटल संचालक, महिला रिसेप्शनिस्ट व वर्तमान प्रधान भी शामिल हैं। आरोप है कि आदिल ने नाम बदलकर दोस्ती की थी। यहां लाकर आदिल से जबरन शादी कराई गई थी। उसके रुपये छीन लिए गए।

गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र की महिला एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाईडोरा निवासी आदिल अहमद के संपर्क में आ गई। फरवरी 2026 में उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के खाईडोरा जयगंज निवासी आदिल अहमद पुत्र मुबीन से हुई थी। उसने राहुल बनकर बात कीं। चार अप्रैल को आदिल महिला को शादी का झांसा देकर व बहला-फुसलाकर यहां गांधीपार्क क्षेत्र के होटल ग्रीन पैलेस में ले गया। तब से उसे कमरे में बंद करके रखा। आरोप है कि आदिल व होटल मालिक खैर क्षेत्र के नगोला निवासी वीरू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसके तीन साल के बेटे जान से मारने की धमकी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, तभी धमक पड़े ससुरालीजन, फिर..

वीरू के अलावा होटल में रहने वली रिसेप्शनिस्ट गाजियाबाद के स्थानी निवासी लक्ष्मी व गांधीपार्क क्षेत्र के सिंधौली के प्रधान प्रमोद कुमार व अकराबाद क्षेत्र के नगला पदम निवासी लवकुश ठाकुर ने जबरन महिला की शादी आदिल से करवा दी। उससे रुपयों की मांग की। न देने पर बच्चे को मारने की धमकी दी। आदिल व वीरू ने महिला का मंगलसूत्र व रुपये रख लिए। आरोप है कि गुरुवार शाम को महिला को आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। होटल के बाहर निकालकर बीच सड़क पर मारपीट की। राहगीरों ने अचेत पड़ी महिला को बचाया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत में सुधार है।

अवैध होटल में चल रहा था पूरा गिरोह

जीटी रोड स्थित ग्रीन पैलेस अवैध रूप से चल रहा था। इसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। वहीं, मालिक, रिसेप्शनिस्ट व बाहरी लोग मिलकर गिरोह को चला रहे थे। पुलिस ने फिलहाल होटल को बंद करा दिया है। उसे सील कराने के लिए पत्राचार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं अपनी लाइफ में कुछ अच्छा नहीं कर पाया…सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटका युवक

अर्द्धनग्न अवस्था में मिला आरोपी, नेताओं संग फोटो

पुलिस के अनुसार आदिल पर साल 2017 में भी एक मुकदमा दर्ज है। जबकि लवकुश पर चार मुकदमे हैं। उसे पुलिस ने होटल के कमरे से अर्द्धनग्न अवस्था में पकड़ा था। काफी देर तक आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना के आरोपी के कई नेताओं के फोटो भी वायरल हो रहे हैं।

इस मामले में एसपी सिटी आदित्य बंसल बताया कि प्रकरण में महिला के बयानों व तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें होटल मालिक, ग्राम प्रधान तक शामिल थे। पांचों नामजदों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील शर्त रखना पड़ा भारी, एसओ सस्पेंड
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।