due to good kharif yield farmers in up are happy market also thriving tractor sales figures improve यूपी में किसानों के चेहरे खिले, बाजार में भी खुशहाली; इस एक वजह से सुधरने लगे आंकड़े, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में किसानों के चेहरे खिले, बाजार में भी खुशहाली; इस एक वजह से सुधरने लगे आंकड़े

समय से पहले मानसून के आने और उसके देर तक ठहरने के चलते माना जा रहा था कि फसलों को नुकसान होगा। हालांकि, खरीफ की फसल उत्तर प्रदेश में अच्छी हुई है। धान की पैदावार का आंकड़ा 194.10 लाख टन तक पहुंच गया। यह पंजाब से भी ज्यादा था। इसके अलावा मक्के और तिलहन का भी उत्पादन अच्छा हुआ है।

Fri, 12 Dec 2025 03:52 PMAjay Singh रोहित मिश्र, लखनऊ
share
यूपी में किसानों के चेहरे खिले, बाजार में भी खुशहाली; इस एक वजह से सुधरने लगे आंकड़े

खरीफ की फसलों की अच्छी पैदावार से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं उन्हें हुए मुनाफे का असर उत्तर प्रदेश में ट्रैक्टरों के बाजार पर भी दिख रहा है। पिछले कई महीनों से ट्रैक्टरों की बिक्री के गिरते आंकड़े ने नवंबर में पहली बार अच्छा सुधार दिखाया है। बीते साल नवंबर के मुताबिक इस साल नवंबर में ट्रैक्टरों की बिक्री में 36.54% का इजाफा हुआ है। खरीफ की फसलों से मिले मुनाफे और जीएसटी की दरों में कटौती के बाद उत्तर प्रदेश में किसानों ने ट्रैक्टरों की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है।

समय से पहले मानसून की आमद और उसके देर तक ठहराव की वजह से माना जा रहा था कि फसलों को नुकसान होगा। हालांकि, खरीफ की फसल उत्तर प्रदेश में अच्छी हुई है। यूपी में धान की पैदावार का आंकड़ा 194.10 लाख टन तक पहुंच गया। यह पंजाब से भी ज्यादा था। इसके अलावा मक्के और तिलहन का भी उत्पादन अच्छा हुआ है। खरीफ की अहम फसलों की अच्छी पैदावार और उसके बाद जीएसटी दरों में हुई कटौती की वजह से किसान ने ट्रैक्टरों की खरीद में रुचि दिखाई है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद अक्तूबर में ट्रैक्टरों की खरीद के आंकड़े टूट रहे थे। अक्तूबर 2024 में 8,603 ट्रैक्टर बिके थे जबकि अक्तूबर 2025 में 7,564 ट्रैक्टर बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक जैन कहते हैं कि बाजार उत्साहित है। आने वाले महीनों में वाहनों की बिक्री में सुधार की उम्मीद है।

त्योहार के बाद चारपहिया की रफ्तार धीमी

अक्तूबर में त्योहारी सीजन की वजह से कारों की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया था। हालांकि, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) के नवंबर के आंकड़े बताते हैं कि नवंबर में यह 2.62% तक आ गई है। नवंबर 2025 में 44,503 ने खुद के चलने के लिए चौपहिया वाहन खरीदे जो बीते साल नवंबर में खरीदे गए वाहनों से केवल 1,137 ज्यादा हैं। यह तब है जब नवंबर तक सहालग का सीजन रहा। देश में चौपहिया वाहनों की बिक्री में नवंबर में 19.71% का इजाफा है, यानी उत्तर प्रदेश से सात गुना ज्यादा।

नवंबर के आंकड़ों पर एक नजर

वाहन नवंबर 25 नवंबर 24 प्रतिशत

दोपहिया 4,50,398 4,93,378 -8.71%

तीन पहिया 31,625 27,976 13.04%

वाणिज्यिक 7,586 7,248 04.66%

निजी 44,503 43,366 02.62%

ट्रैक्टर 13,496 9,884 36.54%

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP के लिए SIR की कौन सी बात बनी चुनौती? नए सिरे से ऐक्टिव हुई पार्टी
ये भी पढ़ें:यूपी में जनगणना से पहले शहरी इलाकों में होगा ये काम, निकायों को मिली जिम्मेदारी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।