four thousand ration cards will be cancelled in four blocks of this district of up order has created a stir यूपी के इस जिले के चार ब्लॉकों में रद्द होंगे चार हजार राशन कार्ड, आदेश से हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले के चार ब्लॉकों में रद्द होंगे चार हजार राशन कार्ड, आदेश से हड़कंप

जीएसटी अदा करने वाले नौ लोगों के पास राशन कार्ड हैं। तीन लाख से अधिक की वार्षिक आय वाले 225 और दो लाख से अधिक वार्षिक आय वाले 1540 लोगों के राशन कार्ड निरस्त होंगे। तहसील क्षेत्र के 972 लोग चौपहिया वाहन के मालिक होने के बाद भी राशन कार्ड बनवा कर मुफ्त का राशन ले रहे हैं।

Mon, 6 Oct 2025 07:46 AMAjay Singh संवाददाता, सीतापुर
share
यूपी के इस जिले के चार ब्लॉकों में रद्द होंगे चार हजार राशन कार्ड, आदेश से हड़कंप

यूपी के सीतापुर जिले में बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने राशन कार्ड बनवा रखा है, और वह हर माह सरकारी गल्ले (कोटे) की दुकान से मुफ्त का गेहूं और चावल भी ले रहे हैं। इन सभी अपात्रों के राशन कार्ड रद्द होने जा रहे हैं। बात अगर मिश्रिख तहसील क्षेत्र की करें तो इस तहसील क्षेत्र के सभी चारों विकास खंडों को मिलाकर चार हजार से अधिक अपात्र राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार लटक रही है। जल्द ही यह राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे और इन पर राशन मिलना बंद हो जाएगा। जिसके चलते इन कार्डधारकों में हड़कंप मच गया है।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नितेश मिश्रा ने बताया कि जांच में अपात्र और निष्क्रिय पाए गए सभी राशन कार्ड को शीघ्र ही निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मिश्रिख तहसील क्षेत्र में चार हजार से अधिक राशन कार्ड को निरस्त किया जाएगा। मिश्रिख तहसील क्षेत्र में पांच एकड़ या फिर इससे अधिक की खेती की जमीन के मालिक 937 कार्डधारक हैं। जीएसटी अदा करने वाले नौ लोगों के पास राशन कार्ड हैं। इसके अलावा तीन लाख से अधिक की वार्षिक आय वाले 225 और दो लाख से अधिक वार्षिक आय वाले 1540 लोगों के राशन कार्ड निरस्त होंगे। तहसील क्षेत्र के 972 लोग चौपहिया वाहन के मालिक होने के बाद भी राशन कार्ड बनवा कर मुफ्त का राशन ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ

तहसील क्षेत्र के कई राशन कार्डधारक ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने दूसरे राज्यों में भी राशन कार्ड बनवा रखा है। इसमें मिश्रिख ब्लॉक में 244, मछरेहटा में 138, गोदलामऊ में 129, पिसावां में 48 और मिश्रिख नगर में एक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी राशन कार्ड बनवा रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: राशन कार्ड वालों को सता रहा ये डर, यहां 1 हजार ने कर दिया सरेंडर

छह माह से एक साल से नहीं लिया राशन

तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने बीते छह माह या फिर एक साल से राशन कार्ड होने के बाद भी राशन नहीं लिया है। इनके राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से एक साल से राशन न लेने वालों में मिश्रिख ब्लॉक में 132, गोदलामऊ में 129, पिसावां में 48, मछरेहटा में 107 और नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति है। इसके अलावा छह महीने से राशन न लेने वालों में मिश्रिख में 695, मछरेहटा में 514, गोदलामऊ में 296, पिसावां में 126 और नगर क्षेत्र में 79 कार्ड धारक हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।