Former president of Bar Association murdered in kushinagar son and daughter in law hit him on head with a rod कुशीनगर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या; घरेलू विवाद में बेटे-बहू ने सिर पर मारी रॉड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कुशीनगर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या; घरेलू विवाद में बेटे-बहू ने सिर पर मारी रॉड

कुशीनगर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण दीक्षित की सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में बड़े बेटे और बहू ने हमला किया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। दोनो फरार बताए जा रहे हैं।

Sat, 4 April 2026 11:17 AMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, कुशीनगर
share
कुशीनगर में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या; घरेलू विवाद में बेटे-बहू ने सिर पर मारी रॉड

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा मल छपरा गांव में अधिवक्ता की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। प्रसिद्ध नारायण दीक्षित जिला एवं सत्र न्यायालय, रविन्द्र नगर में अधिवक्ता थे और बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष भी रह चुके थे। शुक्रवार की देर शाम घर पर ही परिवार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।

बेटे-बहू पर रॉड से हमले का आरोप

इसी दौरान अधिवक्ता के सिर पर रॉड से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। उनके सिर, मुंह और कान से खून बहने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अधिवक्ता के छोटे पुत्र ने बड़े पुत्र व बड़ी बहू पर रॉड से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अफेयर में झूठी कसम खाने पर हत्या; देवर के दोस्त ने भाभी का गला रेता
ये भी पढ़ें:रिलेशन का दबाव बना रहा था; किन्नर ने शादीशुदा प्रेमी का दोस्तों से कराया मर्डर

पुलिस कर रही मामले की जांच

देर रात परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।