Former IG Amitabh Thakur was pushed to court by police; he was arrested in midnight from train पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, आधी रात ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, आधी रात ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी

आधी रात ट्रेन से गिरफ्तार पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को पुलिस धकियाते हुए कोर्ट ले गई। सीजेएम मंजू कुमारी की अदालत में पेश किया। पुलिस अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई। पेशी पर जाते समय अमिताभ ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मेरी प्राणों की रक्षा की जाए, यही कोर्ट से गुहार करुंगा।

Wed, 10 Dec 2025 04:02 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, आधी रात ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी

पूर्व आईजी और आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार देर रात ट्रेन से गिरफ्तार कर बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में सीजेएम मंजू कुमारी की कोर्ट में पेश किया। पुलिस अमिताभ ठाकुर को धकियाते हुए कोर्ट ले गई। पेशी पर जाते समय अमिताभ ठाकुर ने नाराज़गी जताई और मीडिया से कहा कि मेरी प्राणों की रक्षा की जाए, यही कोर्ट से गुहार करुंगा। बुधवार सुबह अमिताभ ठाकुर को पुलिस देवरिया लेकर पहुंची, जहां उन्हें कोतवाली में करीब एक घंटे तक पूछताछ के लिए रखा गया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया गया।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को चलती ट्रेन से मंगलवार देर रात सीतापुर-शाजहांपुर बार्डर से एसआईटी और लखनऊ कमिश्नरेट की तालकटोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 1999 में एसपी रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने देवरिया औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा था। इसी मामले में धोखाधड़ी का केस सितंबर 2025 में लखनऊ के तालकटोरा थाने में दर्ज किया गया था। उसी केस के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी की सूचना तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार दुबे ने बुधवार सुबह फोन कर अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी की जानकारी वायरल हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने पूरी की ये मांग
ये भी पढ़ें:पूर्व IPS को शाहजहांपुर में ट्रेन से अरेस्ट कर देवरिया क्यों ले गई पुलिस? जानें

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अमिताभ ठाकुर जब देविरया में एसपी थे। उस समय उन्होंने कोई जमीन ली थी। उस मामले में उनके खिलाफ वहां धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। उधर, तालकटोरा थाने में भी कुछ दिन पूर्व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार रात वह लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। इसकी सूचना पर एसआईटी और तालकटोरा पुलिस को हुई। टीमें लोकेशन के आधार पर सीतापुर-शाहजहांपुर बार्डर पर पहुंची। वहां उन्हें ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसआईटी उनसे पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।