Following Bareilly schools up to class 12th will remain closed Kanpur until December 20th District Magistrate has issued बरेली के बाद एक और जिले में 20 तक स्कूल बंद, डीएम ने की 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली के बाद एक और जिले में 20 तक स्कूल बंद, डीएम ने की 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

यूपी में सर्दी को देखते हुए डीएम ने दो जिलों में स्कूलों को 20 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा लखनऊ, बदायूं, पीलीभीत समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है।

Thu, 18 Dec 2025 06:19 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
बरेली के बाद एक और जिले में 20 तक स्कूल बंद, डीएम ने की 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

बीते चार-पांच दिनों से यूपी के कई जिलेां में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। कोहरे के चलते सड़क पर दिखना बंद हो गया है। इसको देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों का समय बद दिया गया है, जबकि दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बरेली और कानपुर में डीएम ने 20 दिसंबर की छुट्टी की घोषणा कर दी है। बरेली में आठ तो कानपुर में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शहरों में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा से बच्चों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

कानपुर डीएम ने बच्चों के सामने की दो दिन की छुट्टी की घोषणा

गुरुवार को कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने 19 और 20 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी और 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस हिसाब से एक साथ तीन छुट्टियां मिल जाएंगी। छुट्टी की घोषणा सुनते ही प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत नगवाँ, विकास खण्ड बिधनू में छात्रों में खुशी का माहौल बन गया। दरअसल डीएम को लगातार बच्चों द्वारा उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर अवकाश की मांग से जुड़े संदेश प्राप्त हो रहे थे। प्रिया, प्रांशु, संवृद्धि, पल्लू, प्रसिद्धि और नमा सहित कई बच्चों ने “डीएम अंकल छुट्टी कर दीजिए” लिखकर संदेश भेजे थे, जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। डीएम गुरुवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब के शुभारंभ के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नगवाँ पहुँचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पहली बार खुले मंच से बच्चों को उपहार स्वरूप अवकाश की घोषणा की।

बरेली में सर्दी, कोहरे के कारण कक्षा आठ तक के स्कूल 20 तक बंद

बरेली में पड़ रही ठंड व कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने जिल में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी विद्यालय में पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो परीक्षा यथावत होगी।

लखनऊ में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल नौ बजे के बाद खुलेंगे

लखनऊ में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के स्कूल गुरुवार से सुबह नौ बजे के बाद खुलेंगे। डीएम विशाख जी ने शीतलहर व घने कोहरे के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम ने डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में इसका पालन सुनिश्चित कराएं। डीआईओएस राकेश कुमार ने स्कूलों के प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि स्कूल आने वाले बच्चों को सर्दी से बचाव के सभी इंतजाम मुहैया कराएं। बच्चों को खुले में कतई न बैठाएं। दो दिन से बढ़ी शीतलहर और कोहरे की वजह से बच्चों को सुबह 7:30 बजे स्कूल आने में दिक्कतें हो रही थीं। अभिभावकों को भी घने कोहरे में बच्चों को स्कूल छोड़ने में दिक्कतें हो रही थीं। समय बढ़ाने से बच्चों के साथ ही अभिभावकों को राहत मिलेगी।

पीलीभीत में स्कूलों का बदला समय

ठंड और शीतलहर को लेकर जनपद के परिषदीय, एडेड स्कूलों, कस्तूरबा गांधी समेत सभी बोर्डों के स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया गया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कक्षा एक से लेकर आठ तक संचालित सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, सभी बोर्डो से मान्यता प्राप्त स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय कालेजों में स्कूल संचालन का समय सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक कर दिया है। इस आदेश का डीआईओएस और बीएसए को कड़ाई से पालने करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के समय में बदलाव से बच्चों को काफी राहत मिलेगी और बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे।

बदायूं में 10 बजे से तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल

बदायूं डीएम ने स्कूलों के समय बदलने को लेकर आदेश भी जारी किया था। डीएम के अनुसार के अनुसार आठ तक के सभी स्कूलों को अब 10 बजे से तीन बजे तक संचालित किया जाएगा। बदायूं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया। डीएम ने आदेश में कहा है कि सर्दी को देखते हुए जिले में परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदलकर उनकी कक्षाओं को 10 बजे से शुरू कराकर तीन बजे तक संचालित किया जाएगा। डीएम के इस आदेश को सभी स्कूल प्रबंधकों को भेज दिया गया है। वहीं इससे पहले सीतापुर में भी एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यहां भी स्कूलों में कक्षाओं को 10 बजे से शुरू कराकर तीन बजे तक संचालित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।