Folk singer Neha Singh Rathore gets notice for controversial post on PM लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर पहुंची पुलिस, PM पर विवादित पोस्ट के मामले में थमाया नोटिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर पहुंची पुलिस, PM पर विवादित पोस्ट के मामले में थमाया नोटिस

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में विवादित पोस्ट करने के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर मुश्किल में फंस गई हैं। बुधवार को पुलिस लखनऊ पहुंची और नोटिस थमाया।

Thu, 22 Jan 2026 05:59 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, वाराणसी
share
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर पहुंची पुलिस, PM पर विवादित पोस्ट के मामले में थमाया नोटिस

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री के संबंध में विवादित पोस्ट करने के मामले में वाराणसी की लंका थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दर्ज केस के मामले में बुधवार को स्थानीय पुलिस लखनऊ पहुंची। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनके मकान पर केस से संबंधित नोटिस दिया।

उधर, नोटिस को लेकर नेहा सिंह राठौर ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। लिखा है, ‘हजरतगंज कोतवाली से बुलावे के बाद बनारस के लंका थाने की पुलिस भी घर आ गई है। जितनी मेहनत और तेजी मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है, काश उतनी मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती! खूब बेटी बचा रहे हैं! लानत है!'बता दें कि बीते मई में लंका थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस के आरोप पत्र की प्रक्रिया पूरी करने के क्रम में बुधवार को उन्हें नोटिस दिया गया। लोकगायिका को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस की ओर से भी नोटिस दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिलहाल मुंह मीठा कीजिए, ‘सुप्रीम’ राहत के बाद नेहा सिंह राठौर ने यूं जताई खुशी

लोक गायिका पर कोई कार्रवाई नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट के सिलसिले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दायर मामले में बुधवार को उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। ये टिप्पणियां कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा को निशाना बनाकर की गई थीं।

न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार तथा मामले की शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर कहा कि गायिका के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। अदालत ने राठौर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पिछले साल पांच दिसंबर को लोक गायिका द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उसने पाया कि प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध वाली उनकी याचिका खारिज करने वाली पिछली पीठ द्वारा जारी निर्देशों के बावजूद राठौर ने जांच में सहयोग नहीं किया था। राठौर के खिलाफ प्राथमिकी 27 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में दर्ज की गई थी और जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।