Flats, villas, and shops in Lucknow 14 projects spanning from Eastern to Western UP receive RERA approval लखनऊ में फ्लैट, विला और दुकानें, पूरब से पश्चिम यूपी तक 14 परियोजनों को मिली मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में फ्लैट, विला और दुकानें, पूरब से पश्चिम यूपी तक 14 परियोजनों को मिली मंजूरी

यूपी रेरा ने सात जिलों में 2,285 करोड़ की 14 परियोजनाओं को दी हरी झंडी दे दी है। इसमें सबसे आगे राजधानी लखनऊ है। यहां फ्लैट, विला और दुकानों के साथ स्टूडियो स्पेस विकसित किए जाएंगे। पूरब से पश्चिमी यूपी तक इससे रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

Tue, 16 June 2026 09:28 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
लखनऊ में फ्लैट, विला और दुकानें, पूरब से पश्चिम यूपी तक 14 परियोजनों को मिली मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति देते हुए यूपी रेरा ने अपनी 204वीं प्राधिकरण बैठक में सात जिलों की 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान दी है। करीब 2,285.68 करोड़ के निवेश वाली इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 3,548 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां विकसित होंगी। सबसे ज्यादा राजधानी लखनऊ में परियोजनाएं आ रही हैं। यहां फ्लैट, विला, दुकानों के साथ ही स्टूडियो स्पेस बनेंगे। परियोजनाओं से न केवल नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राधिकरण के सदस्यों के साथ सचिव महेन्द्र वर्मा भसी मौजूद थे।

लखनऊ बना परियोजनाओं का सबसे बड़ा केंद्र

स्वीकृत परियोजनाओं और विकसित होने वाली इकाइयों की संख्या के मामले में लखनऊ प्रदेश में सबसे आगे रहा। राजधानी में ₹711.15 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के तहत 1,270 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इनमें चार आवासीय और तीन व्यावसायिक परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें फ्लैट, विला, दुकानें और स्टूडियो स्पेस विकसित किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में प्लाट या फ्लैट का इंतजार होगा खत्म, दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी बड़ा निवेश

परियोजनाओं की संख्या के आधार पर गौतमबुद्ध नगर दूसरे स्थान पर रहा, जहां ₹208.33 करोड़ के निवेश से दो व्यावसायिक परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत 695 कमर्शियल इकाइयों का विकास किया जाएगा। वहीं गाजियाबाद में सबसे अधिक निवेश वाली परियोजना को मंजूरी मिली है। यहां ₹998.23 करोड़ की लागत से एक बड़ी परियोजना विकसित होगी, जिसके तहत 780 आवासीय इकाइयों और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना जिले में रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में लेक व्यू अपार्टमेंट में फ्लैट लेने का आज से मौका, क्या सुविधाएं और कीमत

अन्य जिलों को भी मिला विकास का अवसर

मथुरा में ₹71.35 करोड़ की लागत वाली एक परियोजना के माध्यम से 268 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। बरेली में ₹226.63 करोड़ की परियोजना के तहत 374 आवासीय इकाइयां विकसित की जाएंगी। इसके अलावा वाराणसी में ₹9.74 करोड़ के निवेश वाली परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 17 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी। बाराबंकी में ₹60.25 करोड़ की लागत से 144 आवासीय इकाइयों वाली परियोजना को स्वीकृति मिली है।

यूपी रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी के अनुसार यूपी रेरा पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता केंद्रित रियल एस्टेट वातावरण विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समयबद्ध स्वीकृति, प्रभावी निगरानी और नियमों के कड़ाई से पालन से उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र का संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजधानी लखनऊ में प्लाट लेने का मौका, प्राइम लोकेशन पर फ्लैट-दुकानें भी ले सकेंगे
ये भी पढ़ें:फ्लैट-प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी राहत, मिलने जा रहीं यह सुविधाएं
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।