First young man was beaten up thinking he was thief and then married पहले चोर समझकर युवक को पीटा, फिर अगली सुबह बना लिया दामाद, इस अनोखी शादी से सब हैरान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले चोर समझकर युवक को पीटा, फिर अगली सुबह बना लिया दामाद, इस अनोखी शादी से सब हैरान

जौनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आधी रात एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया, लेकिन घरवालों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। जब सच्चाई सामने आई तो अगले ही दिन उसकी शादी उसी लड़की से करा दी गई।

Thu, 10 July 2025 04:23 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
पहले चोर समझकर युवक को पीटा, फिर अगली सुबह बना लिया दामाद, इस अनोखी शादी से सब हैरान

यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को रात के अंधेरे में लोगों ने चोर-चोर समझकर पीट दिया। लेकिन युवक ने कुछ ऐसा बताया कि परिवार ने उसे अपना दामाद बना लिया। इस अनोखी शादी की चर्चा हर कहीं हो रही है। वहीं, पुलिस इस घटना से अनजान है।

ये मामला जासरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर खुर्द गांव का है। सोमवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव का रहने वाला विकास पासवान अपनी गर्लफ्रेंड रूबी से मिलने के लिए आधी रात निकल पड़ा। छिपते-छिपाते वह उसके घर में घुस गया। लेकिन परिजनों ने उसे ऐसा करते देख लिया और चोर समझकर शोर बचाया। जिसके बाद लोगों ने विकास को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पूछताछ के दौरान विकास ने बताया कि वह चोर नहीं है। बस वह अपनी प्रेमिका रूबी से मिलने के लिए आया था।

रूबी ने भी विकास की बात कंफर्म की कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। युवती की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। जिसके बाद दोनों परिजनों ने रातभर इसे लेकर बात-विचार किया। फिर अगली ही सुबह दोनों की शादी करा दी। ये अनोखी शादी गांव में चर्चा का विषय बन गया। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परिजनों ने इज्जत बचाने के लिए ऐसा किया तो कुछ अन्य लोगों का मानना है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे इसलिए परिजन दोनों की शादी कराकर सही किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम प्रेमी ने प्रेमिका से मंदिर में रचाई शादी, मांग में भरा सिंदूर

डांस के दौरान नोट लुटाने को लेकर बवाल

उधर बरेली में थाना क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर नोट लुटाने को लेकर बवाल हो गया। दूल्हे वालों ने मैरिज हॉल में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद दुल्हन वालो ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता को पकड़ लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।