FIR against 128 firms in cough syrup case, CM Yogi strict action कफ सिरप मामले में 128 फर्मों पर FIR, सीएम योगी की सख्ती पर ताबड़तोड़ ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कफ सिरप मामले में 128 फर्मों पर FIR, सीएम योगी की सख्ती पर ताबड़तोड़ ऐक्शन

यूपी में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी कर अब तक प्रदेशभर में लाखों की अवैध नॉरकोटिक और कोडीनयुक्त औषधियां जब्त की गई हैं जबकि 128 एफआईआर दर्ज की गई हैं। आधा दर्जन से अधिक गिरफ्तार किए गए।

Fri, 5 Dec 2025 08:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कफ सिरप मामले में 128 फर्मों पर FIR, सीएम योगी की सख्ती पर ताबड़तोड़ ऐक्शन

उत्तर प्रदेश के युवाओं को नशे के आगोश में धकेलने वाले अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ सरकार का रुख सख्त है। एफएसडीए द्वारा प्रदेशभर में कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक्स श्रेणी की औषधियों के अवैध भंडारण, क्रय-विक्रय और वितरण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक प्रदेशभर में लाखों की अवैध नॉरकोटिक और कोडीनयुक्त औषधियां जब्त की गई हैं जबकि 128 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक अवैध नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला गया है।

दो दर्जन से मेडिकल स्टोरों पर कोडीनयुक्त सिरप एवं नॉरकोटिक दवाओं की बिक्री रोकी

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. रोशन जैकब ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण व छापेमारी कर लाखों की औषधियां सीज की गईं हैं। जांच में संदिग्ध पाए गए अभिलेखों की अग्रिम विवेचना तक दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों पर कोडीनयुक्त सिरप एवं नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से नकली एवं नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली औषधि के भंडारण, क्रय-विक्रय अथवा आवाजाही से संबंधित सूचना विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 8756128434 पर दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 प्रधान-सचिवों को विकास मॉडल का अध्ययन कराएंगी योगी सरकार, जाएंगे भ्रमण पर
ये भी पढ़ें:BJP के सभी कार्यक्रम रद्द, योगी ने संभाला मोर्चा; विधायकों को भी इस काम पर लगाया

इन जिलों में दर्ज की गई एफआईआर

आयुक्त डा. रोशन जैकब ने बताया कि अभियान के दौरान 28 जिलों में कुल 128 एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें वाराणसी में 38, जौनपुर में 16, कानपुर नगर में 8, गाजीपुर में 6, लखीमपुर खीरी 4, लखनऊ 4 और बहराइच, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सीतापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, रायबरेली, संतकबीर नगर, हरदोई, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सहारनपुर, बरेली, सुल्तानपुर, चंदौली, मीरजापुर आदि जिलों में 52 एफआईआर दर्ज की गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।