Astha Singh An HDFC bank employee lost her temper with a customer the video went viral ठाकुर हूं मैं, बैंक में ग्राहक पर भड़क गईं HDFC की महिला कर्मचारी; वीडियो वायरल, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

ठाकुर हूं मैं, बैंक में ग्राहक पर भड़क गईं HDFC की महिला कर्मचारी; वीडियो वायरल

घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी स्थिति HDFC की बताई जा रही है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहीं महिला कर्मचारी की पहचान आस्था सिंह के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Mon, 9 Feb 2026 11:18 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ठाकुर हूं मैं, बैंक में ग्राहक पर भड़क गईं HDFC की महिला कर्मचारी; वीडियो वायरल

HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच झगड़े का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह ग्राहक के बर्ताव के प्रति नाराजगी जताती नजर आ रही हैं। कर्मचारी की तरफ से जातिसूचक टिप्पणियां करने को लेकर विवाद छिड़ गया है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी स्पष्ट नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर कर्मचारी के इस बर्ताव पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी स्थिति HDFC की बताई जा रही है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहीं महिला कर्मचारी की पहचान आस्था सिंह के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि कर्मचारी को नौकरी से हटाया जाना चाहिए। फिलहाल, इस संबंध में बैंक की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वायरल वीडियो में क्या

महिला कर्मचारी को वीडियो में ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह ग्राहक पर लैपटॉप फेंकने का प्रयास भी कर रही है। इस दौरान बैंक के अन्य कर्मचारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार ग्राहक के साथ अभद्रता करती नजर आ रहीं हैं।

33 सेकंड के इस वीडियो महिला को कहते हुए सुना जा सकता है, '...अपने पति को समझाओ यार...। ऐसी की तैसी...। ठाकुर हूं मैं। ठाकुर हूं मैं...।'

कर्मचारी के बचाव में आए यूजर

वीडियो वायरल होने पर कई यूजर आस्था के समर्थन में भी आए। @KshatriyaItihas नाम के एक यूजर ने लिखा कि पूरा वीडियो नहीं डाला गया। उन्होंने लिखा, 'इस वीडियो के शुरुआत में ही पता लग रहा है कि वीडियो बना रही महिला के पति ने पहले HDFC एम्प्लोयी आस्था सिंह के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।'

वहीं, @MayankS24261579 ने बैंक को टैग कर लिखा कि अगर आपकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ऐसी किसी जगह खाता खुलवाना ठीक है, जहां ऐसे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाता हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।