femal bsa from deoria is in trouble due to her own reasons dvr found in her home her problems increased अपने ही बुने जाल में फंसती जा रहीं यूपी की ये महिला बीएसए, घर से मिला DVR; मुश्किलें बढ़ीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपने ही बुने जाल में फंसती जा रहीं यूपी की ये महिला बीएसए, घर से मिला DVR; मुश्किलें बढ़ीं

कुशीनगर जिले के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में बीएसए पर शिकंजा कसता जा रहा है।

Tue, 3 March 2026 03:34 PMAjay Singh हिटी, गोरखपुर/ देवरिया
share
अपने ही बुने जाल में फंसती जा रहीं यूपी की ये महिला बीएसए, घर से मिला DVR; मुश्किलें बढ़ीं

UP News: शिक्षक कृष्णमोहन सुसाइड प्रकरण में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की मुश्किलें और भी बढ़ सकतीं हैं। प्रतिदिन नए-नए खुलासे होने से बीएसए कार्यालय के भ्रष्टाचार की गहराई सामने आ रही है। इस मामले में अपने करतूतों को छिपाने के लिए बुने गए जाल में बीएसए फसतीं चलीं जा रहीं हैं। उनके आवास से बरामद हुए डीवीआर ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। वहीं अब वायरल हुआ आडियो कार्यालय के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। आडियो को सुनने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्यालय किस तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा था और यहां के अधिकारी लोगों को किस तरह से प्रताड़ित करते थे।

कुशीनगर जिले के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइट नोट और वीडियो भी जारी किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षक सुसाइड केस में ऐक्शन से खलबली, BSA को 4 जिलों में तलाश रही पुलिस

इस मामले की जांच के बाद दोषी मिलीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को 27 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था, जबकि लिपिक संजीव सिंह पहले ही निलंबित हो चुका है। पुलिस की जांच के आंच से बचने के लिए बीएसए शालिनी श्रीवास्तव द्वारा बुने गए जाल में अब वह फंसती हुई नजर आ रही हैं। बीएसए द्वारा कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से निकलवाया गया डीवीआर पुलिस ने उनके सरकारी आवास से बरामद किया है।

लिपिक संजीव सिंह के पटल पर जमी है सबकी नजर

बीएसए कार्यालय के जिस पटल पर लिपिक संजीव सिंह कार्यरत था, उसके निलंबन के बाद यह पटल खाली है। पटल पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। डायट प्राचार्य के बीएसए पद पर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के बाद से रिक्त पटल पर तैनाती को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सबकी नजर इस पटल पर हैं, हालांकि विवाद के कारण इस पटल के लिए कोई नाम नहीं ले रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षक सुसाइड केस में ऐक्शन से खलबली, BSA को 4 जिलों में तलाश रही पुलिस

शिक्षक ने भिजवाए थे 14 लाख रुपये

शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में विवेचना कर रहे सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की जांच में सामने आया है कि कृष्ण मोहन सिंह ने 14 लाख रुपये ओंकार सिंह के जरिए भिजवाए थे। यह रकम सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से फरार लिपिक संजीव सिंह तक पहुंचाई गई थी। इसके अलावा ओंकार सिंह द्वारा गोल्ड लोन लेकर नौ लाख रुपये देने की बात भी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ओंकार सिंह और अपर्णा तिवारी से पूछताछ में इस लेनदेन की पुष्टि हुई है। अब पुलिस इस वित्तीय लेनदेन के समय का डिटेल तैयार कर बैंक स्टेटमेंट और डिजिटल ट्रांजैक्शन से मिलान करेगी। सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित बीएसए और फरार लिपिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।