BJP MLA Vinay Kumar Dwivedi nephew commits suicide by hanging in lucknow भाजपा विधायक के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा विधायक के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

लखनऊ में भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mon, 2 Feb 2026 02:12 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
भाजपा विधायक के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

लखनऊ के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शिवम का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक के पिता राजेश तिवारी भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना के साले हैं।

बलरामपुर का रहने वाला था शुभम

बलरामपुर भिरवा घोरियापुर रहने वाले राजेश तिवारी का बेटा शुभम लखनऊ में रहकर ठेकेदारी करते था। वह ऋषिता मैन हैटन अपॉटमेंट में रह रह था। रविवार उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फांसी के फंदे से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम मृतक शुभम का शव गांव में लाया गया। खुद मेहनोन विधायक विनय द्विवेदी भी मौके पर मौजूद थे। भारी भीड़ के दौरान मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में परिजनों ने बताया कि लखनऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुभम ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसको लेकर परिवार व रिश्तेदार भी चकित हैं। हालांकि पुलिस जांच में इसका खुलासा होगा। परिजनों का कहना है कि इस घटना से वह लोग बेहद सदमे में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार में धोखा खाए युवती ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप चैट ने प्रेमी का खोला राज
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।