तालाबों में उड़ रही धूल, पशु-पक्षी बेहाल
Fatehpur News - फतेहपुर में भीषण गर्मी के कारण तालाब, नहरें और पोखर सूख गए हैं। इससे मवेशियों और जंगली जानवरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों का दावा है कि 40 तालाबों को भरा गया है, लेकिन स्थिति में सुधार के लिए जल्द ही अन्य तालाबों को भी भरवाने का प्रयास किया जाएगा।

फतेहपुर। भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं बेजुबान भी पानी को तरस रहे हैं। मवेशियों से लेकर जंगली जानवरों की प्यास बुझाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा भरवाए जाने वाले तालाब अब भी सूखे पड़े हैं। जिसके कारण बेजुबानों को भटकना पड़ रहा है। 44 डिग्री के करीब पहुंचे तापमान में जिले के तालाब, नहर, पोखर आदि सूखे पड़े हैं। जिन्हें सिंचाई खंड व निचली गंगा नहर प्रखंड ने अब तक भरवाए जाने के लिए नहरों का संचालन शुरू नहीं कराया है। नतीजतन रजबहे-माइनरों से उड़ने वाली धूल के कारण तालाब भी सूखे हैं। तालाब सूखने से मवेशियों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
इसके बावजूद अफसरों द्वारा जल्द तालाब भरवाए जाने के दावे किए जा रहे हैं।40 तालाब भरवाने का दावानलकूप खंड की कमांड वाले करीब 90 तालाबों के सापेक्ष 40 तालाब भरवाए जाने का दावा किया जा रहा है। एक्सईएन प्रशांत सिंह ने बताया कि नलकूपों सहित पंप केनाल के माध्यम से कमांड वाले करीब 40 तालाबों को भरवा दिया गया है जल्द ही शत प्रतिशत तालाबों को भरवाया जाएगा। जिससे गर्मी के मौसम में बेजुबानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।कोट..पानी की डिमांड भेजी जा चुकी है फिलहाल 12 सौ क्यूसेक की डिमांड भेजी गई है, वहीं ऊपर से पानी भी छोड़ा जा चुका है एक सप्ताह में नहर में पानी आने के बाद माइनर व रजबहों में पानी भरवाकर कमांड वाले तालाबों को भरवाया जाएगा।एसएल वर्मा, एक्सईएन सिंचाई
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन