Baharich Celebrates Grand Hanuman Jayanti with Bhandaras and Prayers जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, Bahraich Hindi News - Hindustan
More

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर

Bahraich News - बहराइच में जेठ माह के बड़े मंगलवार को हनुमान जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर और गांवों में भंडारे आयोजित हुए, जहां श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना की। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक सुंदरकांड और प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Tue, 9 June 2026 11:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share
जय हनुमान ज्ञान गुण सागर

बहराइच, हिन्दुस्तान टीम। जेठ माह के बड़े मंगलवार को शहर, कस्बों व ग्रामीण अंचलों में भंडारों की धूम रही। हनुमान मंदिरों में भोर होते ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ के आयोजन हुए। स्टालों लगाकर चावल छोला, पूड़ी, बूंदी के प्रसाद को पाने को श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिली। शहर के अति प्राचीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महंथ श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौक बाजार के ही हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदर कांड हुआ। शहर के पंचायती श्रीराम जानकी मंदिर छावनी बाजार, हमजापुरा स्थित रामजानकी मंदिर, पीपल तिराहे स्थित हनुमान मंदिर, कचेहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर पवनसुत बजरंग बली की पूजा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

झिंगहा घाट स्थित पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा पर भक्तों ने पूजा पाठक किया। जगह-जगह भंडारे हुए। परशुराम चौक पर न्यायप्रिय पार्टी के तत्वावधान में बजरंगबली का विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।