Famous actress Mamta Kulkarni will become Mahamandaleshwar of Kinnar Akhara today this will be the new name मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, यह होगा नया नाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, यह होगा नया नाम

महाकुंभ में इस बार कई साध्वी और साधु अलग अलग कारणों से मशहूर हो रहे हैं। इस बीच मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी खुद को साध्वी बताते-बताते अब महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। शुक्रवार की शाम किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने की पूरी परंपरा का निर्वहन होगा।

Fri, 24 Jan 2025 05:27 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, यह होगा नया नाम

महाकुंभ में इस बार कई साध्वी और साधु अलग-अलग कारणों से मशहूर हो रहे हैं। इस बीच मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खुद को साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। उन्हें शुक्रवार की शाम किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल जाएगा। महामंडलेश्वर बनने के साथ ही ममता कुलकर्णी ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। शुक्रवार की दोपहर ममता ने संन्यास की दीक्षा ली और संगम तट पर पिंडदान किया।

महाकुंभ मेले में शुक्रवार की शाम ममता कुलकर्णी पहुंचीं। इस दौरान ममता कुलकर्णी भी भगवा वस्त्र में दिखाई दीं। फिलहाल स्वामी महेशाद्रानंद गिरि के यहां ठहरी हैं। इस दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरि भी मौजूद रहीं। ममता कुलकर्णी ने आचार्य महामुडलेश्वर से महाकुम्भ के बारे में बात की। उन्होंने महाकुंभ मेला की तारीफ की। कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। उन्होंने अखाड़ों में जाकर संतों का आशीष भी लिया। अभिनेत्री ने गंगा स्नान किया।

एक दिन पहले ही ममता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि महाकुंभ जा रही हूं। वहां 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान करूंगी। इसके साथ ही अगले दस दिनों का प्लान बताते हुए कहा था कि काशी विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला का दर्शन करने भी जाउंगी। ममता ने यह भी कहा कि लंबे समय तक तपस्या के कारण माता-पिता की मृत्यु पर मैं नहीं थी। ऐसे में उनका पितृ तर्पण भी करूंगी।

ममता कुलकर्णी बनेंगे महामंडलेश्वर

ममता कुलकर्णी की गिनती 90 के दशक की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में होती है। करीब 12 साल तक गुमनाम जिंदगी के बाद जब वह दोबारा दिखीं थी तो पता चला कि साध्वी बन गई हैं और धार्मिक जीवन जी रही हैं। बताया तो यह भी गया था कि उन्होंने मेकअप भी करना छोड़ दिया था। उन्होंने बताया था कि वह अब अपने आप को आध्यात्म की दुनिया में स्थापित करना चाहती हैं। उनके मुताबिक उनका जन्म भगवान के लिए हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में वायरल IIT बाबा ने बदला रूप, क्लीन सेव हुए, बताया- क्यों फैसला, VIDEO
ये भी पढ़ें:महाकुंभ आने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार, संगम में डुबकी लगाने वालों का रेला
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में साधु संग बच्ची का VIDEO वायरल करने वाले यूट्यूबरों पर शिकंजा, केस

एक बार जब उनसे दोबारा फिल्मों में एंट्री पर सवाल किया गया था तो यहां तक कह दिया था कि क्या घी दोबारा दूध बन सकता है? कहा था कि उनके रियल हीरो अब शाहरुख, सलमान और आमिर नहीं बल्कि परम पिता परमेश्वर हैं जो सभी धर्मों के भगवान हैं।

आध्यात्मिक किताब ऑटोबायोग्राफी 'ऑफ एन योगिनी' के अनुसार गुमनामी के दौरान ममता कुलकर्णी ने 12 सालों तक कभी मेकअप नहीं किया और कभी ब्यूटी पार्लर नहीं गईं। इस दौरान कभी कोई फिल्म नहीं देखीं और न ही कभी अपना चेहरा ही शीशे में देखा था। ममता ने कभी नहीं बताया कि उन्होंने अचानक बॉलीवुड क्यों छोड़ा। जब वह गुमनाम रहीं तो परिवार को भी नहीं पता था कि वह कहां पर हैं और क्या कर रही हैं। तब कहा था कि आध्यात्मिक दुनिया में जाने के लिए यह सब करना जरूरी था ताकि सेलेब्रिटी ममता को खाक में बदला जा सके और नई ममता का उदय हो सके। वह इस समय ज्यादातर समय आध्यात्म को देती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।