Mahakumbh girl with sadhu video viral Crackdown on YouTubers who made case registered against two महाकुंभ में साधु के साथ बच्ची का वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबरों पर शिकंजा, दो पर केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाकुंभ में साधु के साथ बच्ची का वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबरों पर शिकंजा, दो पर केस दर्ज

  • महाकुंभ से वायरल एक वीडियो को भ्रामक बताते हुए उसे बनाने वाले यूट्यूबरों पर कुंभ नगर की पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने दो यूट्यूबरों (इंफ्लुएंसर) के खिलाफ सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ व एक नाबालिग बच्ची की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोतवाली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Tue, 21 Jan 2025 11:40 PMYogesh Yadav हिन्दुस्तान, महाकुम्भ नगर, वरिष्ठ संवाददाता
share
महाकुंभ में साधु के साथ बच्ची का वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबरों पर शिकंजा, दो पर केस दर्ज

महाकुंभ शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल हो रहा है। खासकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबरों की सक्रियता बढ़ गई है। साधु-संन्यासियों से संबंधित कई वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। कई वीडियो तो वायरल भी हो गए। इन्हीं में से एक वीडियो को भ्रामक बताते हुए उसे बनाने वाले यूट्यूबरों पर महाकुंभ नगर की पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने दो यूट्यूबरों (इंफ्लुएंसर) के खिलाफ सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ व एक नाबालिग बच्ची की मर्यादा को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोतवाली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

कुंभ पुलिस के अनुसार, भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की तकरीबन 12-13 वर्षीय नाबालिग बच्ची 16 जनवरी को घर से बिना बताए मेला पहुंच गई थी। अखाड़ा क्षेत्र में घूमते हुए साधु संजय गिरि से मुलाकात हुई। साधु संजय गिरि बच्ची से पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच इंफ्लुएंसर नाजनीन अख्तर और सूरज यश कुमार पहुंच गए। दोनों ने बच्ची व साधु का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चला दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में कैबिनेट बैठक; योगी संग मंत्री करेंगे स्नान, इन प्रस्तावों पर नजर
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में आग के पीछे साजिश? सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय, एटीएस की युवक से पूछताछ
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में योगी कैबिनेट बैठक; आम श्रद्धालुओं को राहत के लिए CM ने बदला स्थान

इसकी जानकारी होने पर कोतवाली थाने में अखाड़ा थाना प्रभारी भाष्कर मिश्रा की तहरीर पर नाजनीन अख्तर व सूरज यश कुमार के खिलाफ धारा 298 बीएनएस व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 67 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि भदोही की नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया गया है। सोशल मीडिया पर दो लोगों ने भ्रामक खबर व वीडियो प्रसारित किया था। इन लोगों के खिलाफ कुम्भ पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

कांटे वाले बाबा को परेशान करने वाली लड़की पर केस की मांग

वहीं सोशल मीडिया पर एक अन्य यूट्यूबर लड़की के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग हो रही है। यह लड़की कांटे वाले बाबा से परेशान करती वीडियो में दिख रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांटे वाले बाबा जमीन पर बैठकर दान के पैसे समेट रहे हैं। इस बीच एक लड़की खड़े होकर उनसे पैसे मांगती है। लड़की कहती है कि आपको पैसों की क्‍या जरूरत है। ये पैसे मुझे दे दो। इस पर बाबा कहते हैं कि उनके घर में बच्‍चे हैं पर लड़की उनसे लगातार बहस कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग लड़की की करतूतों का विरोध जता रहे हैं। साथ ही यूपी पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोगों ने लिखा कि कांटे वाले बाबा पिछले 40-50 साल से कुंभ में आ रहे हैं। लोग इन्हें कुछ पैसे देते हैं। जिसे बाद में कांटे वाले बाबा उठा लेते हैं। इस लड़की ने अति की इंतहा कर दी है। इस लड़की ने बाबा को रोने पर मजबूर कर दिया। लड़की ने कांटे वाले बाबा का विडियो बनाया। पैसा लेने को लेकर उन्हें जलील किया। ये शर्मनाक है। ये बदतमीजी है। प्रशासन को ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।