Fake suicide drama to win back girlfriend failed in Agra after police reached home आंसुओं का सैलाब, दर्द भरे गाने और 'मौत' की लाइव स्ट्रीमिंग, गर्ल फ्रेंड के लिए खेला गजब खेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आंसुओं का सैलाब, दर्द भरे गाने और 'मौत' की लाइव स्ट्रीमिंग, गर्ल फ्रेंड के लिए खेला गजब खेल

आगरा में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने और वापस पाने के लिए इंस्टाग्राम पर सुसाइड का 'लाइव ड्रामा' किया। 36 गोलियां खाने का वीडियो देख मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा तो सारा खेल फेल हो गया।

Wed, 18 Feb 2026 07:03 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
आंसुओं का सैलाब, दर्द भरे गाने और 'मौत' की लाइव स्ट्रीमिंग, गर्ल फ्रेंड के लिए खेला गजब खेल

आंसुओं का सैलाब, दर्द भरे गाने और 'मौत' की लाइव स्ट्रीमिंग—आगरा के एक युवक ने अपनी रूठी हुई प्रेमिका को वापस पाने के लिए सोशल मीडिया पर किसी थ्रिलर फिल्म जैसी पटकथा रच डाली। कैमरे के सामने उसका अभिनय इतना सजीव था कि देखने वाले को लगे कि जिंदगी की डोर अब बस टूटने ही वाली है। मकसद था अपनी महिला मित्र को इमोशनली ब्लैकमेल करना और उसे अपनी जिंदगी में वापस लाना। लेकिन यह 'इमोशनल ड्रामा' ज्यादा देर नहीं चल सका। जैसे ही सुसाइड का यह फर्जी वीडियो अपलोड हुआ, सिस्टम अलर्ट हो गया और इससे पहले कि उसकी प्रेमिका का दिल पिघलता, आगरा पुलिस उसके दरवाजे पर दस्तक दे चुकी थी। मौत का यह मंचन प्यार की पटकथा तो नहीं बदल सका, उल्टा युवक खुद पुलिसिया जांच के घेरे में आ गया।

शायरी, आंसू और 36 गोलियों का 'फर्जी' खेल

थाना एत्माद्दौला के अब्बास नगर में सोमवार रात सोशल मीडिया की दुनिया और असलियत के बीच की टक्कर का एक अनोखा मामला सामने आया। 20 साल के साहिल नाम के युवक की अपनी महिला मित्र से कहासुनी हो गई थी। उसे मनाने के लिए साहिल ने आत्महत्या का फर्जी नाटक रचकर वीडियो बनाया। वीडियो में वह 18-18 गोलियों की दो स्ट्रिप से दवाइयां निकालकर एक साथ खाता हुआ दिख रहा था। अभिनय को पुख्ता बनाने के लिए उसने बैकग्राउंड में दर्द भरी शायरी चलाई— ‘उसके दिए जख्म मैं अभी से सिलना चाहता हूं... उसकी तस्वीर से मन नहीं भरता यार, अब मैं मरना चाहता हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को प्रेमिका संग पकड़ने के लिए पत्नी बनी जासूस, बुर्का पहनकर पहुंची और…

मेटा एआई (Meta AI) ने पकड़ी चालाकी, 10 मिनट में पहुंची पुलिस

साहिल को लगा था कि यह वीडियो केवल उसकी प्रेमिका तक पहुंचेगा, लेकिन वह भूल गया कि सोशल मीडिया अब एआई (Artificial Intelligence) की सख्त निगरानी में है। वीडियो अपलोड होते ही 'मेटा' के कंटेंट एल्गोरिदम ने इसे 'सेल्फ हार्म' (आत्म-क्षति) की श्रेणी में डालकर पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया। आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल तुरंत हरकत में आई और लोकेशन ट्रैक कर महज दस मिनट के भीतर साहिल के घर पहुंच गई। पुलिस जब पहुंची, तो 'मरने का नाटक' करने वाला साहिल चैन की नींद सो रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी एक पोस्ट उसे हवालात के मुहाने पर खड़ा कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मासूम से छेड़छाड़ पर बवाल, गिरफ्तारी के साथ आरोपी की दुकान पर गरजा बुलडोजर
ये भी पढ़ें:नर्सरी की छात्रा से आठ दिनों तक नाबालिगों ने की गैंगरेप, हालत बिगड़ने पर खुलासा

"नींद की नहीं, खुजली की दवा खाई थी"

पुलिस की पूछताछ में साहिल ने जो खुलासा किया, वह और भी चौंकाने वाला था। उसने बताया कि वह मरना नहीं चाहता था, बल्कि अपनी महिला मित्र को डराना चाहता था। उसने नींद की गोलियां नहीं, बल्कि एंटी-एलर्जिक (खुजली की दवा) गोलियां खाई थीं। साहिल ने सफाई देते हुए कहा कि वह वीडियो को केवल एडिट कर रहा था, लेकिन खराब नेटवर्क के कारण वह गलती से 'पब्लिक' मोड पर अपलोड हो गया। खुद को सोशल मीडिया पर किसी हीरो की तरह पेश करने वाला यह युवक पेशे से एक मैकेनिक है और हाईस्कूल तक पढ़ा है। पुलिस के अनुसार, वह फिल्मों और रील कल्चर से बुरी तरह प्रभावित है। पुलिस ने फिलहाल उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया है, लेकिन यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।