Etawah couple wedding completed music was not played or rituals were performed शहनाई बजी न फेरे हुए...फिर भी संपन्न हुई शादी, इटावा से सामने आया अनोखा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शहनाई बजी न फेरे हुए...फिर भी संपन्न हुई शादी, इटावा से सामने आया अनोखा मामला

इटावा कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक-युवती ने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचा ली। इस शादी में न शहनाई बजी, न अग्नि के सात फेरे हुए, सिर्फ भावनाओं का आदान-प्रदान हुआ।

Sat, 7 June 2025 04:40 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इटावा
share
शहनाई बजी न फेरे हुए...फिर भी संपन्न हुई शादी, इटावा से सामने आया अनोखा मामला

यूपी के इटावा से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक-युवती ने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी रचा ली। इस शादी में न शहनाई बजी, न अग्नि के सात फेरे हुए, सिर्फ भावनाओं का आदान-प्रदान और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया गया। वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मढ़ैया दिलीप नगर का रहने वाला 23 साल भोले शंकर और बिहार की रहने वाली 22 वर्षीय पन्ना कुमारी पिछले 10 महीनों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की मुलाकात दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम के दौरान हुई थी। जब परिवार वालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, पन्ना भोले से मिलने के लिए बिहार से इटावा पहुंच गई। शुक्रवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने के इरादे से कचहरी पहुंचे लेकिन लड़की के परिजन भी कचहरी पहुंच गए।

विवाद की स्थिति बनती देख वकील अमित त्रिपाठी ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों को समझाया और मंदिर परिसर में शादी कराने का प्रस्ताव रखा। आपसी सहमति के बाद कचहरी स्थित मंदिर में वर-वधु ने एक-दूसरे को माला पहनाई और भगवान को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों परिवार के लोगों ने आशीर्वाद दिया। वकील ने बताया कि जल्द ही दोनों की रजिस्टर्ड शादी भी करवाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DJ पर डांस को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने दूल्हे को पीट-पीटकर मार डाला
ये भी पढ़ें:सालभर भी नहीं टिकी शादी, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी का गला रेतकर की हत्या

प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर ले गई झांसी की पुलिस

उधर, सुल्तापुर जिले के माधवपुर गांव में शुक्रवार को झांसी जिले की पुलिस पहुंची और एक तांत्रिक व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर झांसी चली गई। दरअसल कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी राकेश कुमारओझा झाड़-फूंक करता है। वह झांसी के बबीना थाना क्षेत्र की युवती को अपने प्रेम-जाल में फंसाकर बीते एक मई को लेकर घर आया था। युवती के परिजनों ने बबीना थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को झांसी की पुलिस कूरेभार पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ दबिश देकर राकेश ओझा को दबोच लिया। उसके घर से युवती को बरामद किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।