Entered house and beat up family case registered against 5 people including BJP leader VIDEO: यूपी में दबंगों की गुंडई, घर में घुसकर परिवार को पीटा, भाजपा नेता समेत 5 पर केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: यूपी में दबंगों की गुंडई, घर में घुसकर परिवार को पीटा, भाजपा नेता समेत 5 पर केस दर्ज

देवरिया में शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री समेत पांच नामजद पर केस दर्ज किया है।

Fri, 30 May 2025 08:44 PMPawan Kumar Sharma निज संवाददाता, देवरिया
share
VIDEO: यूपी में दबंगों की गुंडई, घर में घुसकर परिवार को पीटा, भाजपा नेता समेत 5 पर केस दर्ज

यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सदर कोतवाली के बोड़िया अनंत गांव में शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री समेत पांच नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

बोडि़या अनंत के रहने वाले अभिषेक राव का आरोप है कि गांव का ही एक दबंग व्यक्ति लोगों को धमका कर कम दाम में भूमि की खरीदारी कर लेता है और प्लाटिंग कर उसे बेच देता है। गुरुवार को वह उनके घर आया और उसके खेत के पास मौजूद भूमि को बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर धमकी देकर चला गया। उक्त व्यक्ति शुक्रवार की सुबह नौ बजे दरवाजे पर कई लोगों को लेकर आ गया और घर में घुसकर मां गुड्डी देवी, भाई और उसके के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे गुड्डी देवी के हाथ पर गंभीर चोट आ गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कागजों पर सब अच्छा, जांच में खुली कलई, 1000 से ज्यादा कॉलेजों में दाखिले पर रोक
ये भी पढ़ें:तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर

उधर, पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजय राव, प्रियांशु, प्रियेश, नीतेश, हरेंद्र व कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी का कहना है कि मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।