इंजीनियरों पर कार्रवाई के खिलाफ अभियंता संघ ने खोला मोर्चा, UPPCL को लेटर में समझाया पूरा मामला
यूपी में इंजीनियरों पर कार्रवाई के खिलाफ अभियंता संघ ने मोर्चा खोला है। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल को पत्र लिखकर ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण गिनाए हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश में ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर अभियंताओं पर कार्रवाई के खिलाफ अभियंता संघ ने मोर्चा खोला है। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने यूपी पॉवर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल को पत्र लिखकर ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण गिनाए हैं। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारणों की पड़ताल के बिना कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए संगठन ने पावर कॉरपोरेशन को बताया है कि बड़ी संख्या में ऐसे ट्रांसफॉर्मर हैं, जिनकी उम्र पूरी हो चुकी है।
अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि बीते काफी समय से ट्रांसफॉर्मर फुंकने की घटना पर अभियंताओं पर कार्रवाई की जा रही है। यह अनुचित है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने की संख्या में कमी आई है। क्षतिग्रस्तता के कारणों का पता लगाए बिना सीधे अभियंताओं को जिम्मेदार बनाकर कार्रवाई करना अनुचित है। पावर कॉरपोरेशन बेहतर तरीके से जानता है कि उसके अधिकांश वितरण ट्रासंफॉर्मर ऐसे हैं, जिनकी मरम्मत दो या दो से ज्यादा बार हो चुकी है। वे अपनी क्षमता के लगभग 50 से 70 प्रतिशत पर ही काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में ट्रॉसफॉर्मर अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं और वे कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में इन ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर अभियंताओं पर कार्रवाई करना उनका मनोबल तोड़ने जैसा है।
पॉवर कॉरपोरेशन को विस्तार से ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारणों की जानकारी
संगठन ने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन को विस्तार से ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारणों और क्षतिग्रस्तता कम करने के उपायों की जानकारी दी है। इसमें यह भी कहा गया है कि जिन ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत तीन बार हो चुकी है, उनकी उम्र पूरी मानते हुए उन्हें स्वत: बदल दिए जाने का मानक है।
ट्रांसफॉर्मर फुंकने का विवरण
ट्रांसफॉर्मर का प्रकार---- 2024-25------ 2025-26
पावर ट्रांसफॉर्मर-------- 2.29%------------ 0.92%
वितरण ट्रांसफॉर्मर
100 केवीए से ज्यादा ----9.03% ----------5.15%
वितरण ट्रांसफॉर्मर
100 केवीए --------------11.69% ---------8.87%
वितरण ट्रांसफॉर्मर
100 केवीए से कम ----------9.52%-------- 9.05%




साइन इन