election commission gives big relief to voters who got notice in up sir they can send others in their place UP SIR में नोटिस पाए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी राहत, जानें अपडेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP SIR में नोटिस पाए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी राहत, जानें अपडेट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाताओं की समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी है। कई मतदाताओं की ओर से यह मांग भी की जा रही थी कि वह अपने निजी, ऑफिस और अन्य वजहों से व्यस्त हैं और नोटिस पर जो समय और दिनांक दिया गया है, उस पर आने में उन्हें कठिनाई हो रही है।

Sat, 24 Jan 2026 02:29 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP SIR में नोटिस पाए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी राहत, जानें अपडेट

UP SIR: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस पाए मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने बड़ी राहत दी है। बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं के साथ-साथ अब ऐसे वोटर जो किन्हीं कारणों से अपनी नोटिस का जवाब देने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते तो वह अपनी जगह दूसरे को भेज सकेंगे। एक आशय पत्र लिखकर उस पर हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लगाकर वह दूसरे व्यक्ति को जवाब दाखिल करने के लिए ईआरओ के पास भेज सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मतदाताओं की समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी है। कई मतदाताओं की ओर से यह मांग भी की जा रही थी कि वह अपने निजी, ऑफिस व अन्य कारणों से बाहर जाने की वजह से व्यस्त हैं और नोटिस पर जो समय व दिनांक दिया गया है, उस पर आने में उन्हें कठिनाई हो रही है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से उन्हें ईआरआर व एईआरओ के समक्ष स्वयं उपस्थित होने से छूट दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी SIR में नोटिस जारी हुआ या नहीं? ऐसे करें चेक; 9154 अधिकारी करेंगे सुनवाई

ऐसे 1.04 करोड़ मतदाता हैं, जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने के कारण नोटिस दिया गया है। अब इन्हें पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र या फिर शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित 13 दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज देने होंगे। प्रदेश भर में पहले चरण में नोटिस जारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की ओर से मांग की गई कि उनकी जगह परिवार का कोई अन्य सदस्य या मित्र जवाब दाखिल कर सके ऐसी सुविधा दी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

दिखाई जाएगी निर्वाचन के बढ़ते कदम डाक्युमेंट्री

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 100 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता को सम्मानित किया जाएगा। 10 युवाओं को मतदाता कार्ड दिए जाएंगे। वहीं अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ, ईआरओ व डीएम को सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।