पेटिंग का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, बड़ी बहन ने छोटी को टैंक में धकेल कर मार डाला
उरई पेटिंग को मजाक उड़ाना एक युवती को भारी पड़ गया। दरअसल, बड़ी बहन ने बड़े मन से कागज पर पेंटिंग बनाई लेकिन छोटी बहन ने पेटिंग का मजाक उड़ा दिया। बड़ी बहन यह बर्दाश्त न कर सकी और चांटा मार दिया। इस पर छोटी बहन ने भी हाथापाई की। झगड़े के बाद टैंक में धकेल दिया।

यूपी के उरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बड़ी बहन ने बड़े मन से कागज पर पेंटिंग बनाई लेकिन छोटी बहन ने पेटिंग का मजाक उड़ा दिया। बड़ी बहन यह बर्दाश्त न कर सकी और चांटा मार दिया। इस पर छोटी बहन ने भी हाथापाई की। झगड़े में बड़ी बहन के धक्के से छोटी बहन घर के पास बने सात फीट गहरे टैंक में गिर कर डूबने लगी। बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की पर नहीं बचा पाई। इस हादसे से वह इस कदर डर गई कि उसने शोर भी नहीं मचाया। कुछ देर बाद बहन के लापता होने की सूचना घरवालों को दी। पुलिस तक बात पहुंची तो तलाश शुरू हुई। किशोरी का शव टैंक में ही मिला। संदेह के आधार पर पूछताछ हुई तो बड़ी बहन ने घटना कबूल की है। उस पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।
कोटरा के युवक अयोध्या में पेंटिंग का काम करता है। गांव में पत्नी 15 और 13 वर्षीय बेटियों के साथ रहती है। घर के पास सात फीट का गहरा पानी टैंक है। रविवार शाम मां बड़ी बेटी के साथ पड़ोस में बर्थडे कार्यक्रम में गई थी। घर पर छोटी बेटी अकेली थी। कुछ देर बाद मां घर आई तो छोटी बेटी नहीं मिली। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांववाले भी उसकी खोज में जुट गए। देर रात किशोरी का शव टैंक में पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश कुमार पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, पुलिस को जांच में बड़ी बहन पर कुछ संदेह हुआ।
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस और पड़ोस के लोगों को बड़ी बहन ने ही बताया था कि छोटी बहन लापता है। खोजबीन के बाद जब शव घर के पास पानी के टैंक में मिला तो बड़ी बहन सामान्य थी। उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसके कपड़े भी हल्के गीले थे। पानी के टैंक के पास उसकी बालों की क्लिप भी पड़ी मिलीं। इन बातों पर बड़ी बहन को शक के दायरे में लेते हुए पूछताछ की गई तो वह टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी बनाई पेंटिंग का बहन ने मजाक उड़ाया था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। उसने चांटा मारा तो छोटी ने हाथापाई की। झगड़े में बहन पानी भरे टैंक में गिर गई। इसके बाद वह जन्मदिन की पार्टी में चली गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने बड़ी बहन पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
बहन का सामान्य रहना पुलिस को खटका
कोटरा। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया पुलिस को बड़ी बहन ने ही बताया था कि छोटी बहन लापता है। खोजबीन के बाद जब शव पानी के टैंक में मिला तो बड़ी बहन सामान्य थी और चेहरे पर शिकन नहीं थी। जबकि कपड़े भी कुछ हल्के पानी से गीले थे। इतना ही नहीं पानी के टैंक के पास बालों की क्लिप भी पड़ी मिली थी। इसी बात से पुलिस को बड़ी बहन पर शक हो गया था। और गांव वालों से पूछताछ और जांच के बाद बड़ी बहन से सख्ती से पूछताछ हुई।




साइन इन