Fed up with husband alcohol addiction woman sent last photo on WhatsApp before committing suicide पति की शराब की लत से टूटी महिला, फंदे से लटकने से पहले WhatsApp पर भेजी आखिरी तस्वीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति की शराब की लत से टूटी महिला, फंदे से लटकने से पहले WhatsApp पर भेजी आखिरी तस्वीर

लखनऊ में एक महिला ने पति की शराब की लत से तंग आकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले महिला ने पति को व्हाट्सऐप पर माफी मांगते हुए गले में फंदा डाली हुई फोटो भेजी थी।

Thu, 22 Jan 2026 08:09 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, लखनऊ
share
पति की शराब की लत से टूटी महिला, फंदे से लटकने से पहले WhatsApp पर भेजी आखिरी तस्वीर

यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चिनहट इलाके में किराए के मकान में रह रही महिला ने पति की शराब की लत से तंग आकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले महिला ने पति को व्हाट्सऐप पर माफी मांगते हुए गले में फंदा डाली हुई फोटो भेजी थी। फोटो देखकर घर पहुंचे पति ने आनन-फानन में महिला को लोहिया अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले सतीश पाठक के मुताबिक वह चिनहट इलाके के स्वप्न लोक कॉलोनी में 40 वर्षीय पत्नी पुनीता, बेटे शिखर और बेटी शगुन के साथ रहते हैं और टाटा टेल्को में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है। बताया कि 5 फरवरी को पत्नी भतीजी की शादी है। शादी की खरीददारी को लेकर सोमवार शाम वह पत्नी के साथ बाजार गया था। खरीदारी के बाद सतीश पत्नी को घर छोड़कर चले गया और जब लौटा तो वह शराब के नशे में था। पति को नशे में देख पुनीता आहत हो गई। साथ ही बाथरूम के बाहर फिसलकर चोटिल हुए बेटे को अस्पताल ले जाने को लेकर दोनों में तकरार हुई। तकरार के बाद सतीश घर से बाहर चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत बहुत अजीज है,इसलिए मर रहा हूं; इंस्टाग्राम पर रील डालकर युवक ने की आत्महत्या

मंगलवार सुबह सतीश ड्यूटी पर चला गया। कुछ देर बाद दोनों बच्चे स्कूल चले गए और पुनीता घर में अकेली रह गई। इस बीच दोपहर को पुनीता ने अपने पति को व्हाट्सऐप पर फंदे से लटकते हुए अपनी फोटो भेजी और माफी मांगी। फोटो देखते ही सतीश तुरंत घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह कमरे में पहुंचा तो पुनीता फंदे से लटक रही थी। फंदे से उतार कर सतीश ने पत्नी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पुनीता को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।