ED raids prominent businessman Ashutosh Agarwal in Bareilly action taken in connection with AAP leader Sanjeev Arora बरेली में बड़े कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी का छापा, 'आप' नेता से जुड़े मामले में ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बरेली में बड़े कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी का छापा, 'आप' नेता से जुड़े मामले में ऐक्शन

यूपी के बरेली में बड़े कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी ने छापेमारी की है। पंजाब के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी से जुड़े संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है। चार राज्यों में एक साथ ईडी का ऐक्शन हुआ है।

Wed, 10 June 2026 06:31 AMYogesh Yadav बरेली, मुख्य संवाददाता
share
बरेली में बड़े कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी का छापा, 'आप' नेता से जुड़े मामले में ऐक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी से जुड़े संजीव अरोड़ा मामले में की गई है। सुबह करीब सात बजे दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम मारवाड़ीगंज स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने घर के मुख्य दरवाजे बंद कर बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी। जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए गए। ईडी अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और घर में मौजूद दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

बताया जा रहा है कि यह मामला आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। आशुतोष अग्रवाल शहर के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं और आई क्रस्ट स्टोर व कैडबरी डीलरशिप से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही वह कुछ लोगों के साथ रीयल एस्टेट के कारोबार में भी जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी जांच आगे बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावे पर सियासत के बीच अहम सफलता, गोपनीय जांच में डेढ़ करोड़ बरामद

दिल्ली से पहुंची टीम, चार राज्यों में जांच

ईडी ने बरेली समेत चार राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। सुबह करीब सात बजे दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम कारोबारी के घर पहुंची। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए घर में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए। बताया जा रहा है कि छापेमारी के समय कारोबारी आशुतोष अग्रवाल भी घर पर मौजूद थे। ईडी अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और घर में मौजूद दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप तथा अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

कई जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीम ने अपने कब्जे में भी लिए हैं। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने और भीड़ नियंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल लिव इन में रहा 3 बच्चों का पिता, अचानक भागा तो जहर खाकर थाने पहुंची युवती

छठ जगहों पर एक साथ चला सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार ईडी ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर, उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में कुल छह ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इनमें आवासीय और व्यावसायिक दोनों तरह के परिसर शामिल हैं। जांच एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत वित्तीय लेनदेन और कारोबारी नेटवर्क की जांच कर रही है। जानकारों का कहना है कि ईडी की जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि कथित वित्तीय गड़बड़ियों में किन-किन लोगों की भूमिका रही और पैसों के लेनदेन का नेटवर्क कितना बड़ा था। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती युवतियों से लखनऊ में रेप की कोशिश, कुछ घंटे बाद ही आरोपी से एनकाउंटर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।