यूपी में 826 ब्लॉक परियोजना प्रबंधकों की होगी भर्ती, योगी सरकार ने विज्ञापन जारी किया
यूपी के युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। 826 ब्लॉक परियोजना अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योगी सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

यूपी में 826 ब्लॉक परियोजना अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योगी सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। संविदा के इन पदों पर भर्ती के लिए स्नातक में 60 प्रतिशत अंक व कंप्यूटर का ट्रिपल सी सर्टिफिकेट इत्यादि होना आवश्यक है। संविदा पर इन पदों पर भर्ती की जाएगी। 826 पदों में से 413 पद सामान्य श्रेणी के हैं, 223 पद ओबीसी, 173 पद एससी व 17 पद एसटी श्रेणी के हैं।
पंचायती राज विभाग में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पदों पर भर्ती होने वाले युवक को हर महीने 15001 रुपये मानदेय दिया जाएगा। सेवायोजना पोर्टल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी जिस जिले का मूल निवासी हैं, वह उसी जिले में ब्लॉक परियोजना प्रबंधक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगा। वह एक साथ कई जिलों में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। ऐसा करने पर उसके मूल जिले के आवेदन को छोड़कर बाकी फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे।
आवेदन फॉर्म प्राप्त होने के बाद कमेटी अर्हता की जांच कर उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन करेगी। यह ब्लॉक परियोजना प्रबंधक पंचायती राज विभाग में ब्लॉक स्तर पर तकनीकी सहायक के रूप में कार्य करेंगे। कंप्यूटर और विभाग के विभिन्न पोर्टल पर डाटा की फीडिंग इन्हीं के माध्यम से की जाएगी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत इनकी भर्ती की जाएगी। पंचायतों के सशक्तीकरण व सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आरजीएसए चलाया जा रहा है। पंचायती राज निदेशालय की निगरानी में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।




साइन इन