double murder in domestic dispute in mathura brother and niece stabbed to death मथुरा में घरेलू कलह में डबल मर्डर, चाकू से गोदकर भाई-भतीजी को मौत के घाट उतारा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा में घरेलू कलह में डबल मर्डर, चाकू से गोदकर भाई-भतीजी को मौत के घाट उतारा

खिल्लन और संजय में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान अन्य परिजनों ने दोनों को शांत कराया और खिल्लन घर से बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उसने घर आकर संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Sat, 28 June 2025 12:56 PMAjay Singh संवाददाता, मथुरा
share
मथुरा में घरेलू कलह में डबल मर्डर, चाकू से गोदकर भाई-भतीजी को मौत के घाट उतारा

Double murder in Mathura: यूपी के मथुरा में घरेलू कलह में बड़ी वारदात हो गई। मथुरा के थाना गोविंदनगर के अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट नम्बर तीन के पास कटरा केशव देव निवासी युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते चाकू से गोदकर भाई और भतीजी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मथुरा के कटरा केशव देव, मल्लपुरा में खिल्लन और संजय समेत पांच भाई रहते हैं। बताते हैं कि खिल्लन और संजय में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान अन्य परिजनों ने दोनों को शांत कराया और खिल्लन घर से बाहर चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Rain: यूपी में मानसून फिर मेहरबान, इन 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आरोप है कि कुछ देर बाद उसने घर आकर संजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी चीख सुन उसकी 18 वर्षीय बेटी अंजलि ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने भतीजी पर भी प्रहार कर दिये। इनकी चीखपुकार सुन आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। पड़ोसियों को घर की ओर आता देख खिल्लन भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हैरान कर देने वाली घटना, 4 साल तक बेटा बन देता रहा धोखा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि केडी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे अंजलि की मौत हो गयी, जबकि संजय की हालत चिंताजनक होने पर उसे मेट्रो फरीदाबाद रेफर कर दिया। संजय की शनिवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थलों पर तलाश कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।