door of room locked but dirty work inside police suddenly arrived on information of sex racket दिखावे के होटल में दरवाजे पर ताला अंदर गंदा काम, अचानक पहुंची पुलिस; मच गया हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिखावे के होटल में दरवाजे पर ताला अंदर गंदा काम, अचानक पहुंची पुलिस; मच गया हड़कंप

सूत्रों का कहना है कि खास लोगों के पहुंचने पर कमरे का ताला खोल दिया जाता था और उनके अंदर जाने पर दोबारा से बंद कर दिया जाता था। फिर अंदर से फोन आने के बाद बाहर खड़ा शख्स ताले को खोल देता था। हालांकि इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

Wed, 20 Aug 2025 03:02 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
दिखावे के होटल में दरवाजे पर ताला अंदर गंदा काम, अचानक पहुंची पुलिस; मच गया हड़कंप

यूपी के बस्ती में दिखावे के एक होटल में कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर अंदर गंदा काम चलता था। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर मंगलवार की शाम अचानक दबिश दे दी। पुलिस को देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक मौके छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए। इनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। पुलिस सभी को लेकर थाने गई और वहां उनसे पूछताछ की।

मामला बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र का है। जिस होटल पर पुलिस ने छापेमारी की वह महूघाट बाजार में स्थित है। एसएचओ हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश दी गई। मौके पर मिले लोगों से पूछताछ जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महूघाट स्थित एक मकान में चल रहे होटल पर संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा काफी समय से चल रही थी। मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से कुछ सटीक जानकारी मिली। जिसके बाद शाम के वक्त थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह के साथ महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम ने दबिश दी। टीम के यहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सजा पर रोक; बहाल होगी विधायकी

दबिश की सूचना पर बाजार में चर्चा तेज हो गई। चर्चा है कि पुलिस ने मौके से तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। थाने पर लाने के साथ ही इनसे पूछताछ कर पुलिस इस धंधे के तारों को खोलने और तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सीओ हर्रैया संजय सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर हर्रैया पुलिस ने दबिश दी है। पूछताछ कर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो दिन बहुत दूर नहीं..ट्रेन में ज्यादा लगेज पर जुर्माने के दावों पर भड़के अखिलेश

बाहर से बंद कर दिया जाता था ताला, अंदर चलता था काम

सेक्स रैकेट संचालन की चर्चा के बीच कई तथ्य अब उभर कर सामने आने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो इस मकान में महज दिखावे के लिए होटल चल रहा था। यहां कुछ भगोने आदि रखे रहते थे। जबकि असल में कुछ और ही खेल होता था। यहां पर अक्सर ताला बंद रहता था। खास लोगों के पहुंचने पर ताला खोल दिया जाता था और उनके अंदर जाने पर दोबारा से बंद कर दिया जाता था। फिर अंदर से फोन आने के बाद बाहर खड़ा शख्स ताले को खोल देता था। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस अफसर कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। यह मकान किसने किराए पर लिया था और यहां पर किस तरह की गतिविधियां चलती थी, इसकी तह में पहुंचने में पुलिस जुटी है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।