dog lover cow shelter for cows Pratik yadav distinct identity on social media बेजुबानों के रहनुमा, डॉग लवर, गायों के लिए गौशाला; प्रतीक की सोशल मीडिया पर अलग पहचान थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेजुबानों के रहनुमा, डॉग लवर, गायों के लिए गौशाला; प्रतीक की सोशल मीडिया पर अलग पहचान थी

प्रतीक यादव का बेजुबान जानवरों, खासकर गायों और आवारा पशुओं के प्रति लगाव दिखावे तक सीमित नहीं था। स्ट्रीट डॉग का ख्याल करना, हाथी के बच्चे को दूध पिलाना जैसे वीडियो को काफी प्यार मिला था। सोशल मीडिया पर उनकी अलग पहचान थी।

Thu, 14 May 2026 11:08 AMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
बेजुबानों के रहनुमा, डॉग लवर, गायों के लिए गौशाला; प्रतीक की सोशल मीडिया पर अलग पहचान थी

मुलायम के बेटे, अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा के पति प्रतीक यादव का बेजुबान जानवरों, खासकर गायों और आवारा पशुओं के प्रति लगाव दिखावे तक सीमित नहीं था। उन्होंने वर्षों तक जमीन पर उतरकर उनके लिए काम किया। नगर निगम के अमौसी स्थित कान्हा उपवन गौशाला में उनके प्रयासों की छाप आज भी दिखाई देती है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रतीक जानवरों से बेहद प्रेम करते थे और उनके लिए लगातार सक्रिय रहते थे। प्रतीक ने कान्हा उपवन गौशाला में गायों के लिए पहली बार कूलर और पंखे लगवाए। गौशाला में हरे चारे की नियमित व्यवस्था भी उन्होंने सुनिश्चित कराई थी। वह अक्सर खुद गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते थे।

गायों के लिए गौशाला बनवाई

नगर निगम की कान्हा उपवन गौशाला का संचालन 2013 से जुलाई 2017 तक प्रतीक की संस्था जीव आश्रय के पास रहा। इस दौरान गौशाला में कई बदलाव हुए। पशुओं के इलाज की सुविधाओं को मजबूत किया और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए। यहां एक्स-रे मशीन और सिटी स्कैन मशीन तक लगवाई गई, जिससे घायल और बीमार पशुओं का बेहतर उपचार संभव हो सका। उनकी पहचान डॉग लवर के तौर पर भी थी। उन्होने कई कुत्तों को पाल रखा था। उनके साथ मस्ती की वीडियो पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे।

इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे प्रतीक यादव

प्रतीक अपनी सौम्य छवि के साथ-साथ अपनी शानदार जीवनशैली और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। राजनीति से दूर रहकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह काफी सक्रिय थे और उन्हें रील बनाने का जबरदस्त शौक था। प्रतीक यादव के सोशल साइट पर लाखो फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर 12 साल से सक्रिय थे। प्रतीक यादव को करीब से जानने वाले उन्हें एक लाइफ एंथुजियास्ट के रूप में याद करते हैं। वे एक गहरे पशु प्रेमी थे। उनके पास कई विदेशी नस्ल के कुत्ते थे, जिनके साथ वे अक्सर अपनी तस्वीरें और रील पोस्ट करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पोर्ट्स कार और बाइकों का शौक, प्रतीक को सबसे प्यारी थी ब्लू बोल्ट लैम्बोर्गिनी
ये भी पढ़ें:ई-मेल से इजहार, इंस्टाग्राम पर तकरार, फिल्मी रही अपर्णा-प्रतीक की लव स्टोरी

स्ट्रीट डॉग लवर थे प्रतीक यादव

इसके साथ ही स्ट्रीट डॉग का ख्याल करना, हाथी के बच्चे को दूध पिलाना जैसे वीडियो को काफी प्यार मिला था। प्रतीक को तेज रफ्तार और महंगी कारों का बेहद शौक था। उनकी नीली लैम्बोर्गिनी अक्सर चर्चा का विषय रहती थी। कुछ महीनों पूर्व ही प्रतीक ने जेट उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके साथ ही फॉर्मूला वन ट्रैक पर भी प्रतीक यादव दिखते थे।

म्यूजिक कांसर्ट का शौक

प्रतीक संगीत के बड़े शौकीन थे। वे अक्सर लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में शिरकत करते और वहां के ऊर्जावान माहौल की रील बनाकर अपने फॉलोअर्स के साथ साझा करते थे। इतना ही नहीं, प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ समय पूर्व ही एआई निर्मित एक वीडियो भी डाला था।

फिटनेस वीडियो से लोकप्रिय

प्रतीक सोशल साइट पर फिटनेस आइकन के नाम से लोकप्रिय थे। उनके जिम में भारी वजन उठाने वाले वीडियो खूब पसंद किए जाते थे। इसके साथ ही हाल में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के जिम करते हुए वीडियो डाला था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।