desire for marriage was expressed in aniruddhacharya s story thugs cast their eyes on him murder in kushinagar अनिरुद्धाचार्य की कथा में जाहिर की थी शादी की चाहत, ठगों की पड़ गई नजर; कुशीनगर में हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अनिरुद्धाचार्य की कथा में जाहिर की थी शादी की चाहत, ठगों की पड़ गई नजर; कुशीनगर में हत्या

जबलपुर का युवक अपनी शादी करना चाहता था। उसने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की एक कथा के दौरान मंच से भी अपनी इस चाहत को जाहिर किया था। इस युवक पर ठगों की नजर पड़ गई। एक युवती ने उसे फांस कर गोरखपुर बुलाया। फिर कुशीनगर में युवक की हत्या कर दी गई।

Sun, 29 June 2025 03:18 PMAjay Singh संवाददाता, कुशीनगर
share
अनिरुद्धाचार्य की कथा में जाहिर की थी शादी की चाहत, ठगों की पड़ गई नजर; कुशीनगर में हत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक युवक के लिए अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा के दौरान मंच से अपनी शादी जुड़ा सवाल पूछना और शादी की इच्छा जाहिर करना जानलेवा हो गया। इंद्रकुमार तिवारी नाम के इस युवक ने कथा के दौरान मंच से शादी से संबंधित अपनी परेशानी साझा की थी। बताया था कि वह टीचर हैं। उनके पास 18 एकड़ जमीन है और वह अकेले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसी वीडियो को देखकर ठगों ने युवक को अपना निशाना बना लिया। गोरखपुर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने खुशी तिवारी बनकर इंद्रकुमार को जाल में फंसाया और गोरखपुर बुला लिया। युवती और उसके साथी इंद्रकुमार को कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में ले गए। वहां उसे बंधक बना लिया गया और बाद में बेरहमी से मार डाला।

आरोप है कि हत्या से पहले युवती ने इंद्रकुमार से जबरन वीडियो कॉल करवा कर उसके परिवार के लोगों से बातचीत कराई ताकि उन्हें भरोसे में लिया जा सके। इसके बाद युवती ने अपने सहयोगियों की मदद से उसके गले में चाकू घोंप कर हत्या कर दी और शव को हाटा कोतवाली के मझना नाले के पास फेंक दिया था। बीते 6 जून को मिले शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस इस मामले का खुलासे तक पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमंचे के बल पर 11 वीं की छात्रा से रेप, गंदी फोटो भी खींची; 1 साल तक की मनमर्जी

युवती और उसके सहयोगियों की योजना शादी के लिए परेशान युवक की जबलपुर स्थित संपत्ति हड़पने की थी। हाटा कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 बुद्धनगर स्थित मझना नाले के किनारे पिछले 6 जून को दोपहर तीन बजे के करीब 35 वर्षीय युवक का शव मझना नाले के किनारे झाड़ी में फेंका मिला था। युवक की गर्दन पर दो चाकू घोंपे कर छोड़ दिए गए थे। दोपहर बाद चरवाहों ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी थी। युवक नीले रंग की जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहने था। युवक का शव जहां पड़ा था वहां खून गिरा था। पैर के पास पानी का खाली बोतल भी पड़ा था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बारीकी से शव और घटनास्थल की पड़ताल की थी। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए थे। पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया मगर हो नहीं पा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में 5 IPS ट्रांसफर, शिरडकर पुलिस भर्ती बोर्ड के DG बने, सहारनपुर से रोहित हटे

इसके बाद कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर युवक के शव की फोटो पुलिस विभाग की सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड की गई। इससे काफी मदद मिली। मध्य प्रदेश के जबलपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी इंद्र कुमार तिवारी की संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कर वहां की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सेंट्रल पोर्टल के माध्यम से जबलपुर की पुलिस ने कुशीनगर पुलिस से संपर्क से संपर्क कर शव की शिनाख्त करा दी। पता चला कि मृतक इंदर तिवारी की शादी नहीं हुई थी। वह पांडित्यकर्म करके परिवार की आजीविका चलाता थे। उनके परिवार में उनसे बड़े दो तीन लोगों की अकाल मौत हो गई थी। जबलपुर में उनकी ठीक ठाक संपत्ति है। उम्र बढ़ने के साथ वह अपनी शादी के लिए काफी परेशान थे। शादी के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयासरत थे। इसी क्रम में उन्होंने अनिरुद्धाचार्य की कथा में भी पनी परेशानी साझा की थी। इसके बाद गोरखपुर निवासी साहिब बानो नामक युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पहचान हुई। साजिश के तहत युवती ने धर्म बदलकर उससे संपर्क किया था।

क्या बोली पुलिस

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जबलपुर के युवक को गोरखपुर बुलाने वाली युवती को हिरासत में लिया गया था। उससे पूछताछ में उसके साथियों का भी पता चला और पूरी कहानी सामने आ गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।