class 11th girl student raped at gunpoint obscene photos taken in bareilly तमंचे के बल पर 11 वीं की छात्रा से रेप, गंदी फोटो भी खींच लीं; एक साल तक की मनमर्जी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तमंचे के बल पर 11 वीं की छात्रा से रेप, गंदी फोटो भी खींच लीं; एक साल तक की मनमर्जी

किशोरी की उम्र 17 साल है। वह बरेली के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आजम नाम के एक युवक ने एक साल पहले छात्रा के साथ युवक ने उससे तमंचे के बल पर घिनौनी हरकत की। उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं।

Sun, 29 June 2025 01:55 PMAjay Singh संवाददाता, फरीदपुर (बरेली)
share
तमंचे के बल पर 11 वीं की छात्रा से रेप, गंदी फोटो भी खींच लीं; एक साल तक की मनमर्जी

Rape on Gunpoint: यूपी के बरेली में एक दबंग ने तमंचा दिखाकर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। आरोपी फोटो वायरल करने की और पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर छात्रा से एक साल तक रेप करता रहा। छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

फरीदपुर के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी नगर के एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोप है कि पड़ोस के आजम का छात्रा के घर पर आना-जाना था। एक साल पहले छात्रा के साथ युवक ने उससे तमंचे के बल पर घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म के साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। दबंग छात्रा को तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता रहा। इस धमकी के बल पर उसका जब मन करता तब छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में 5 IPS ट्रांसफर, शिरडकर पुलिस भर्ती बोर्ड के DG बने, सहारनपुर से रोहित हटे

हत्या की धमकी दी

आरोप है कि छात्रा के साथ रेप का आरोपी शुक्रवार की शाम उसके घर पहुंच गया। उसने एक बार फिर छात्रा के साथ बदतमीजी की। यही नहीं छात्रा और उसकी मां से गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी भी दी। छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी मां को दी। मां, बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आजम नाम के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदमाशों से भिड़ीं अपर निजी सचिव की पत्नी, छीना झपटी में टूटी चेन;लखनऊ में वारदात

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी का पिता एक थाने में होमगार्ड है। उसके डर से छात्रा चुप्पी साध गई थी। लेकिन आरोपी का मनोबल बढ़ता चला गया। वह लगातार अपनी मनमर्जी करता रहा। अंत में तंग आकर उसने मामले की शिकायत की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।