Deputy Commissioner Prabha Bhandari, arrested for bribery of Rs 70 lakh, is on one day remand, will be questioned by CBI 70 लाख की रिश्वत में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी एक दिन की रिमांड पर, CBI करेगी पूछताछ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

70 लाख की रिश्वत में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी एक दिन की रिमांड पर, CBI करेगी पूछताछ

70 लाख की रिश्वत में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी एक दिन की रिमांड कोर्ट ने स्वीकृत की है। उनके साथ गिरफ्तार किए गए अधीक्षक अनिल तिवारी व अजय शर्मा की दो दिन की रिमांड मिली है।

Tue, 20 Jan 2026 11:14 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
70 लाख की रिश्वत में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी एक दिन की रिमांड पर, CBI करेगी पूछताछ

यूपी के झांसी में 70 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ी गई सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की एक दिन की रिमांड कोर्ट ने स्वीकृत की है। उनके साथ गिरफ्तार किए गए अधीक्षक अनिल तिवारी व अजय शर्मा की दो दिन की रिमांड मिली है। इन तीनों से जीएसटी में चल रहे रिश्वत रैकेट गिरोह के बारे में और जानकारी पता करने के लिए सीबीआई ने रिमांड अर्जी दी थी।

सीबीआई की लखनऊ टीम ने सेन्ट्रल जीएसटी के इन तीनों अफसरों के अलावा व्यापारी राजू मंगनानी व नरेश गुप्ता को भी पकड़ा था। सीबीआई ने इस कार्रवाई में 1.60 करोड़ रुपये बरामद किए थे। यह कार्रवाई उस समय हुई थी जब प्रभा ने व्यापारी से 70 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई को इस मामले में कुछ व्यापारी और विभागीय कर्मचारियों से कई जानकारियां मिली थी। इस आधार पर गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में रिमांड अर्जी दी थी। रिमांड अवधि बुधवार से शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्नागिरि, व्रजवाशी और हरियाणा फ्रेश घी की बिक्री पर रोक, जांच में मिली मिलावट

आपको बता दें कि सीबीआइ की जांच में सामने आया था कि 18 दिसंबर को जय दुर्गा हार्डवेयर व जय अंबे प्लाईवुड के ठिकानों पर सीजीएसटी की टीमों ने छापेमारी की थी और इसके बाद कर चोरी में छूट देने के बदले मोटी रकम वसूलने की डील शुरू हुई थी। अधिकारियों ने फर्म संचालकों व उनके वकील नरेश कुमार गुप्ता को अपने घर बुलाकर भी लेनदेन की डील की थी। पूर्व में कुछ अन्य फर्मों के ठिकानों पर की गई छापेमारी को लेकर भी भीतरखाने छानबीन की जा रही है। सीबीआई ने आरोपियों के झांसी, ग्वालियर व दिल्ली स्थित ठिकानों पर छोपमारी के दौरान 90 लाख रुपये नगद, संपत्तियों के कई दस्तावेज, जेवर व चांदी की ईटें बरामद की थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिप्टी कमिश्नर प्रभा ही नहीं, जीएसटी रेड के बाद रुपयों की डील फंसेंगे कई और अफसर
ये भी पढ़ें:फांसी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता प्रभा का शव
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।