अप्रूवल की बाट जोह रहा विद्युत विभाग, 4 वार्ड के उपभोक्ता गर्मी में व्याकुल
Deoria News - रामपुर कारखाना में तेज हवा के चलते पेड़ गिरने से चार खंभे टूट गए और कई गांवों में बिजली की सप्लाई 36 घंटे तक बंद रही। इस कारण लगभग 20,000 लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। विभाग ने खंभे बदलने के लिए ऑनलाइन डिमांड कर दी है और सप्लाई जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया है।
रामपुर कारखाना, (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। टूटा खंभा और तार बदलने के लिए विद्युत विभाग अप्रूवल की बाट जोह हो रहा है। एक दिन पहले पेड़ गिरने और तेज हवा से चार खंबे टूट गए थे और तार गिर गया था। इसके चलते नगर पंचायत के चार वार्ड और आधा दर्जन गांव कि उपभोक्ता भीषण गर्मी में व्याकुल है।मंगलवार को आंधी के रूप में चली तेज हवा ने नगर पंचायत रामपुर कारखाना के धुस मोहल्ले पर पेड़ गिरा दिया था। पेड़ गिरने से चार खंबे टूट कर गिर गए। इसके चलते अंबेडकर, सोनार टोली, गुदरी और जलकल वार्ड की आपूर्ति बंद हो गई।
इसी तरह सिरसिया के आगे तेज हवा के चलते तार गिरने से कोटवा, कमधेनवा, मथुरा छापर, कोटवा मोड और मुंडेरा मिश्र की आपूर्ति सुबह से ही बंद है। 36 घंटे से आपूर्ति बंद होने के चलते नगर पंचायत की लगभग 4000 आबादी भीषण गर्मी में उबल रही है। लगातार 36 घंटे से आपूर्ति बंद होने के चलते उपभोक्ताओं की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों के इनवर्टर जवाब दे दिए हैं तो वहीं पानी की टंकी पूरी तरह खाली हो गई है।आधा दर्जन गांवों की लगभग 20000 आबादी 36 घंटे तक भीषण गर्मी में उबलती रही। बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे आपूर्ति बहाल हुई। है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खंभा टूटने की ऑनलाइन डिमांड कर दी गई है। अप्रूवल मिलने के बाद पोल आने पर बदल जाएगा और आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने कहा कि अप्रूवल मिलते ही खंभा बदलकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन