मोहर्रम में नहीं दिखेगा मजहबी और तिरंगा के अलावा कोई झण्डा
Deoria News - रुद्रपुर में मोहर्रम के त्योहार के लिए पीस कमेटी की मीटिंग की गई। नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए कि केवल तिरंगा और मजहबी झंडे ही दिखें। बिजली विभाग से ताजिया मार्ग की तैयारी और पेड़ों की टहनियों को काटने के आदेश दिए गए। जुलूस पारंपरिक तरीके से निकलेगा, मार्ग अवरुद्ध करने पर कार्रवाई होगी।

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मोहर्रम के त्योहार को लेकर रविवार को रुद्रपुर कोतवाली में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। नायब तहसीलदार अनिल तिवारी ने कहा कि मोहर्रम के त्योहार में मजहबी और तिरंगा झण्डा के अलावा दूसरा कोई झण्डा नहीं दिखेगा। उन्होंने नगर पंचायत और बिजली विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार से पहले ताजिया वाले रास्ते में बिजली के तार ठीक करा दिए जाएं। साथ ही मार्ग में पड़ने वाले पेड़ों की टहनियों का कटवा दिया जाए। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि मोहर्रम का त्योहार पारम्परिक तरीके से मनाया जाएगा। जुलूस भी अपने पुराने मार्ग से ही निकलेगी।
अगर किसी प्रकार का कोई परिवर्तन किया जाता है और कहीं भी मार्ग अवरुद्ध किया जाएगा तो आयोजन समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में एसआई दिनेश कुमार, सभासद सज्जाद अली, अरशद, कमल बेग, कयामुद्दीन राइनी, मुइन शाह, फैय्याज कुरैशी, सतीम, नियामत अली, अश्फाक अहमद, मुहम्मद अनीस, इरफान राइनी, शौकत आलम, रमजान राइनी, सत्तार अंसारी आदि ने विचार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन