Fuel Conservation in India Modi s Call Inspires Officials and Leaders ईंधन बचत को अब सरकारी कर्मचारी भी साइकिल से पहुंच रहे कार्यालय, Deoria Hindi News - Hindustan
More

ईंधन बचत को अब सरकारी कर्मचारी भी साइकिल से पहुंच रहे कार्यालय

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। देश में पेट्रोलियम पदार्थ की कमी व ईंधन बचत करने के

Fri, 15 May 2026 07:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
ईंधन बचत को अब सरकारी कर्मचारी भी साइकिल से पहुंच रहे कार्यालय

देवरिया, निज संवाददाता। देश में पेट्रोलियम पदार्थ की कमी व ईंधन बचत करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का असर अब नेता से लेकर सरकारी विभाग के कर्मचारियों में भी दिखने लगा है। कलेक्ट्रेट व पुलिस कार्यालय के कई कर्मचारी पैदल व साइकिल से पहुंचने लगे हैं। एक तरफ ईंधन की बचत हो रही है तो दूसरी तरफ पैदल व साइकिल से जाने से उनका स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजनौर: साइकिल पर स्कूल पहुंचे यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य

पेट्रोलियम पदार्थ संकट

इन दिनों देश में पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर संकट खड़ा हो गया है। कई पेट्रोल पंप हर दिन जिले में बंद रह रहे हैं। वहीं रसोई गैस की भी किल्लत रह रही है। 45 दिनों पर एक रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है। संकट के बीच पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत भी बढ़ा दी गई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से ईंधन बचत का आह्वान किया है। जिसके बाद अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने अपने काफिलों से वाहनों की संख्या कम कर दी है। जबकि बहुत से जनप्रतिनिधि बस व ई-रिक्शा भी चलने लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही ऑप्शन

सरकारी कर्मचारियों की पहल

इसके अलावा सरकारी कुछ कर्मचारी भी साइकिल व पैदल अपने कार्यालय जा रहे हैं। शुक्रवार को एसपी कार्यालय के प्रधान लिपिक भुवनेश कुमार राय भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। जबकि कई पुलिसकर्मी, जिनकी एसपी कार्यालय में तैनाती है, वह पैदल व साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसी तरह कलेक्ट्रेट के भी वरिष्ठ कर्मचारी चार-पहिया व बाइक छोड़ पैदल व ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंच रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री दानिश आजाद बाइक से पहुंचे सचिवालय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।