dawood s henchman s drug network busted cunning man running business in purvanchal arrested from gorakhpur दाऊद के गुर्गे के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पूर्वांचल में कारोबार चला रहा शातिर गोरखपुर से गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दाऊद के गुर्गे के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पूर्वांचल में कारोबार चला रहा शातिर गोरखपुर से गिरफ्तार

डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क को दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला संचालित कर रहा था। DRI ने इस ऑपरेशन के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह बस्ती में ठिकाना बनाकर नेपाल से लेकर पूर्वांचल के कारोबार को संचालित कर रहा था।

Tue, 19 Aug 2025 02:59 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दाऊद के गुर्गे के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, पूर्वांचल में कारोबार चला रहा शातिर गोरखपुर से गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने दाऊद इब्राहिम के करीबी की भोपाल के जगदीशपुर में चल रही मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई ने 92 करोड़ मूल्य की 61.2 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त करते हुए नेटवर्क से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क का एक गुर्गा बस्ती से पूर्वांचल में ड्रग के कारोबार को संचालित कर रहा था। डीआरआई की टीम ने इसे रविवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया।

डीआरआई सूत्रों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क को दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला संचालित कर रहा था। डीआरआई ने इस ऑपरेशन के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह बस्ती में ठिकाना बनाकर नेपाल से लेकर पूर्वांचल के कारोबार को संचालित कर रहा था। उसे मुंबई से भोपाल तक कच्चे माल की आपूर्ति की देखरेख का काम सौंपा गया था। एजेंसी के अनुसार, ड्रग्स बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल ठाणे के भिवंडी से सलीम डोला के इशारे पर भेजा जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: खाद फैक्ट्री में गैस रिसाव से 14 बच्चों की सेहत बिगड़ी, गुस्से में ग्रामीण

कई प्रदेशों में फैला है ड्रग्स की फैक्टरी का नेटवर्क

निदेशालय राजस्व खुफिया (डीआरआई) मुंबई ने दाऊद इब्राहिम गैंग के करीबी के ड्रग कारोबार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मार्च से जुलाई तक भोपाल की इस फैक्ट्री को करीब 400 किलो कच्चा माल सप्लाई किया गया था, जिसका उपयोग मेफेड्रोन तैयार करने में किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि हवाला के ज़रिए सूरत और मुंबई से भोपाल में धन हस्तांतरित किया जा रहा था। धन हस्तांतरण के लिए ज़िम्मेदार कार्टेल के एक करीबी सहयोगी को भी सूरत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सात आरोपियों में एक विदेशी ऑपरेटर भी है। डीआरआई के मुताबिक, भोपाल में पकड़ी गई फैक्ट्री का नेटवर्क महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में फैला हुआ है। इसके तार नेपाल से भी जुड़े हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: रेल पटरियों के बीच सोलर पैनल, देश में पहली बार ऐसे पैदा होगी बिजली

हेरोइन और कोकीन से ज्यादा नशीला है मेफेड्रोन

मेफेड्रोन ड्रग हेरोइन और कोकीन से भी ज्यादा नशीला होता है। इसे म्याऊं-म्याऊं कोड नेम से भी जाना जाता है। मेफेड्रोन पौधों के लिए बनी सिंथेटिक खाद है। यह कोकीन और हेरोइन दोनों की तुलना में बहुत ही सस्ता होता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।