Daughter caught talking to boyfriend on phone father slits throat with sickle murder case solved फोन पर प्रेमी से बात करते पकड़ी गई बेटी, पिता ने हंसिए से गला काट दिया; हत्याकांड में खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फोन पर प्रेमी से बात करते पकड़ी गई बेटी, पिता ने हंसिए से गला काट दिया; हत्याकांड में खुलासा

गोरखपुर के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय नेहा की मौत का मामला हत्या निकला। मोबाइल पर युवक से बात करने को लेकर विवाद में पिता कमलेश ने गुस्से में हंसिया से गले पर वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई नेहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Mon, 16 March 2026 09:45 AMsandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
फोन पर प्रेमी से बात करते पकड़ी गई बेटी, पिता ने हंसिए से गला काट दिया; हत्याकांड में खुलासा

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला हादसा नहीं, हत्या का निकला। पुलिस जांच और परिवारीजनों से पूछताछ में सामने आया कि युवती हंसिया पर गिरकर घायल नहीं हुई थी, बल्कि उसके पिता ने ही हंसिया से वार कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी थी। उधर, युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सिंहोरिया गांव निवासी कमलेश भारती की बेटी नेहा (23) शुक्रवार सुबह घर में मोबाइल पर किसी युवक से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर पिता कमलेश उससे नाराज थे। शुक्रवार को भी इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोप है कि पिता ने गुस्से में थप्पड़ मारा तो उसने भी पिता पर थप्पड़ चला दिया। इसके बाद नाराज पिता ने घर में रखे हंसिया से नेहा के गले पर वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी पिपराइच और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने इसे हादसा बताने की कोशिश की थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ की। जांच में कई विरोधाभास सामने आए। रविवार सुबह पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी पिता कमलेश भारती को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदायूं डबल मर्डर में एक्शन में योगी सरकार, बुलडोजर चलाने की तैयारी, नोटिस जारी
ये भी पढ़ें:डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान

बेटी ने थप्पड़ मारा तो नहीं कर पाया बर्दाश्त

युवती की मौत के बाद गांव में चल रही चर्चा और चोट के तरीके से पुलिस यह मान कर चल रही थी कि हादसा नहीं यह हत्या है। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ शव के अन्तिम संस्कार का इंतजार किया। शनिवार की शाम को जैसे ही युवती का अन्तिम संस्कार हुआ, उसके बाद पुलिस ने उसके मां-बाप को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पिता टूट गया। उसने बताया कि फोन पर बात करने से वह बेटी से नाराज था, शुक्रवार को उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा था। तब उसने भी मेरे ऊपर भी हाथ चला दिया। मैं उसकी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर पाया और घर में रखे हंसिया से बेटी के गले पर वार किया, जब वह गंभीर रूप से घायल हो गई तो मैं भाग गया। मेरी पत्नी मनोरमा ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैरोल पर जेल से निकले शख्स पर बरसाईं गोलियां, मर्डर केस में हो चुकी है उम्रकैद

पिता ने बेटी की हत्या की थी- पुलिस

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि हंसिया पर गिरने से गला कट कर युवती की मौत नहीं हुई थी,बल्कि पिता ने ही अपनी बेटी के गले पर हंसिया से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पूछताछ में उसने अपने जुर्म कबूल कर लिया है। पिता को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हंसिया बरामद कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।