11 मार्च से शुरू होगा गो हत्या के विरुद्ध धर्मयुद्ध, अमेठी पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान
गौ हत्या के विरुद्ध यात्रा लेकर वाराणसी से निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गौरीगंज पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

गौ हत्या के विरुद्ध यात्रा लेकर वाराणसी से निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गौरीगंज पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा, 11 तारीख को यात्रा लखनऊ पहुंचेगी और उसी दिन गौ हत्या के विरुद्ध धर्म युद्ध का शंखनाद किया जाएगा। वार्ड संख्या-19 निवासी पूर्व प्रधान त्रिभुवन नाथ पांडे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौ हत्या को अपराध घोषित करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। गौ माता राष्ट्र माता बने ताकि देश का हर हिंदू यह कह सके कि हम उसे देश में रहते हैं जहां गो हत्या नहीं होती है।
संत समाज और राजनीति के बीच कोई समस्या नहीं है संत समाज का कार्य अलग है और राजनीति का कार्य अलग है। समस्या वहां हो जाती है जब कोई वेश अलग धारण करता है और कार्य अलग करता है। यदि कोई राजनीतिक दल यह कहता है कि हमें वोट दीजिए और हम गो हत्या बंद करेंगे और बाद में वह ऐसा कार्य नहीं करता है तब समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गेरुआ वस्त्र पहन कर स्वयं को विरक्त बताता है और बाद में सांसारिक कार्य करता है तो इससे समस्या होती है।
जो भी हिंदू होगा वह समर्थन देगा
उन्होंने कहा कि गौ हत्या बंद करने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में वैचारिक युद्ध शुरू हो चुका है। अभी यह यात्रा उत्तर प्रदेश में निकाली जाएगी इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हिंदू हैं और जो भी हिंदू होगा वह माता की हत्या बंद हो इसलिए इस आंदोलन को समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि 11 तारीख से को प्रतिष्ठा ध्वज के नीचे एक वैचारिक धर्म युद्ध शुरू हो जाएगा। इसके अंतर्गत वेद परंपरा की बातें लोगों के बीच बताई जाएगी जिन्होंने जो वादा किया है गो हत्या बंद करने का उन्हें वादा याद दिलाया जायेगा। इस मौके पर कृष्णानंद पांडे राकेश तिवारी चंद्रभानु मिश्रा परमानंद पांडे राजेश तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
गौ हत्या बंद हुई तो भाजपा का चंदा बंद हो जाएगा
जौनपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भाजपा गौ हत्या पूरी तरह बंद कर देगी तो उसका चंदा भी बंद हो जाएगा। गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के तहत गौ माता की रक्षा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को वाराणसी से लखनऊ तक धर्म यात्रा की शुरुआत की। जौनपुर पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले जमैथा गांव स्थित यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि पर पहुंचकर दर्शन और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीहीपुर स्थित स्वागत पंडाल पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी मान्यता बन गई है कि जो उनकी बात मानेगा वही हिंदू कहलाएगा, अन्यथा उसे हिंदू धर्म से बाहर माना जाएगा। उनका कहना था कि राजनीतिक दल आते-जाते रहते हैं, लेकिन हिंदू अपने सिद्धांतों पर कायम रहेगा।




साइन इन