crpf jawan kills youth for talking to sister student murder on railway track etawah police investigation सिर धड़ से अलग, पैर कटा, जबड़ा टूटा, छात्र को भारी पड़ा महिला सिपाही से बातचीत करना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिर धड़ से अलग, पैर कटा, जबड़ा टूटा, छात्र को भारी पड़ा महिला सिपाही से बातचीत करना

इटावा में छात्र मनीष यादव की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Sun, 22 Feb 2026 08:20 AMYogesh Yadav इटावा, संवाददाता
share
सिर धड़ से अलग, पैर कटा, जबड़ा टूटा, छात्र को भारी पड़ा महिला सिपाही से बातचीत करना

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे बोरी में मिले छात्र मनीष यादव के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और कथित पारिवारिक प्रतिष्ठा से जुड़ा निकला। सीआरपीएफ में ट्रेनिंग कर रहे एक जवान ने अपनी बहन (जो स्वयं पुलिस में सिपाही है) से बात करने पर मनीष की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सीआरपीएफ जवान और उसका एक अन्य साथी फिलहाल फरार हैं। छात्र का शव बरामद हुआ तो सिर धड़ से अलग था। एक पैर भी कटा हुआ था। जबड़ा टूटा था और शरीर पर चोट के दर्जनों निशान थे।

18 फरवरी से लापता था मनीष

भरथना क्षेत्र के नगला बंधा का रहने वाला मनीष यादव 18 फरवरी की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर भरथना थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 19 फरवरी की रात इकदिल पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास एक संदिग्ध बोरी मिली, जिसमें मनीष का लहूलुहान शव बरामद हुआ। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस सहित तीन टीमें गठित की थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी खुद करता कुकर्म तो कभी पत्नी बनाती संबंध, बच्चों ने बयां कीं जेई की करतूतें

कॉल डिटेल और सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस की जांच में सबसे अहम सुराग मनीष की कॉल डिटेल (CDR) से मिला। पता चला कि मनीष की केशोपुर कलां गांव की एक युवती से लगातार बातचीत होती थी। वह युवती रामपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग ले रही है। जब पुलिस ने युवती के भाई अभिषेक यादव के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह सीआरपीएफ जालंधर में तैनात है और घटना के समय वह बिना बताए गायब था।

षड्यंत्र और हत्या का खौफनाक तरीका

पुलिस ने शक के आधार पर अभिषेक के करीबी साथी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती बरतने पर वह टूट गया और पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। दीपक ने बताया कि अभिषेक अपनी बहन और मनीष की बातचीत से बेहद नाराज था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो, पीएम मोदी आज देंगे सौगात

अभिषेक ने बदला लेने के लिए जालंधर से इटावा आकर अपने साथियों दीपक और विपिन के साथ मिलकर योजना बनाई। 18 फरवरी की सुबह जैसे ही मनीष कोचिंग के लिए निकला, आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर कार में बैठा लिया। सुनसान जगह ले जाकर मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को गुमराह करने और मामले को ट्रेन दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कारोबारी को अगवा कर 20 लाख वसूलने वाले दोनों दारोगा गिरफ्तार, मुंशी के घर पकड़ाए

फरार आरोपियों की तलाश जारी

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार और गिरफ्तार आरोपी दीपक के पास से अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी अभिषेक और विपिन की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम जालंधर (पंजाब) भी गई थी, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।