वैलेंटाइन-डे पर पार्क में रंगरेलियां मना रहा था प्रेमी जोड़ा, दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले
बागपत में वैलेंटाइन-डे पर एक प्रेमी जोड़ा रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। जिला अस्पताल के पार्क में सुरक्षाकर्मियों की नजर जब दोनों युवकों पर पड़ी तो वह अश्लील हरकत कर रहे थे। दोनों पार्क के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

यूपी के बागपत में वैलेंटाइन-डे पर एक प्रेमी जोड़ा रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया है। जिला अस्पताल के पार्क में सुरक्षाकर्मियों की नजर जब दोनों युवकों पर पड़ी तो वह अश्लील हरकत कर रहे थे। दोनों पार्क के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में मिले। स्वास्थ्य कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की, तो प्रेमी जोड़े ने खुद को बचाने के लिए ब्याज के लेनदेन से संबंधित बातचीत का बहाना बनाया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को अस्पताल परिसर में एक प्रेमी जोड़ा इधर-उधर धूमते दिखाई दिया। उसने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को दी। इसी बीच प्रेमी युगल पार्क में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने उससे काफी देर तक पूछताछ की।
इस बीच युवक ने ब्याज के लेनदेन के सिलसिले में बातचीत करने की बात बताई। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को चेतावनी दी कि यदि ऐसी हरकत दोबारा करते पकड़े गए, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बागपत कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वैलेंटाइन-डे पर मंदिर में मिले नाबालिग जोड़े को लेकर हंगामा
वहीं दूसरी ओर हापुड़ जिले में भी प्रेमी जोड़ा के अश्लील हरकते पकड़े जाने का मामला सामने आया है। नगर क्षेत्र में एक दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़के के साथ नाबालिग लड़की दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर पहुंची थी। दोनों यहां अश्लील हरकत कर रहे थे। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए हंगामा कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर लोगों को समझाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आनंद विहार कालोनी के रहने वाला एक दूसरे समुदाय का युवक प्रेमिका को साथ वैलेंटाइन डे पर दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर में पहुंचा। जहां दोनों एकांत में बैठ कर बातें कर रहे थे कि अचानक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुजारी से मिली सूचना पर वह मंदिर में पहुंचे। जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की तो किशोरी डर के मारे रो पड़ी। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विश्व हिंदू परिषद मेरठ विभाग के मंत्री सुधीर अग्रवाल ने किशोरी को उसके परिवार को सौंपने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। प्रारंभिक पूछताछ की गई। किशोरी के परिजनों को बुलवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।




साइन इन