Cough syrup case mastermind Shubham luxury cars and properties to be seized, ED in action कफ सिरप प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम की लग्जरी गाड़ियां और संपत्तियां होंगी जब्त, ऐक्शन में ईडी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कफ सिरप प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम की लग्जरी गाड़ियां और संपत्तियां होंगी जब्त, ऐक्शन में ईडी

कफ सिरप प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम की लग्जरी गाड़ियां और संपत्तियां जब्त होंगी। ईडी ऐक्शन में है। जल्दी ही जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। तीन बार नोटिस देने पर भी ईडी अफसरों के सामने पेश नहीं हुआ है।

Thu, 25 Dec 2025 02:29 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कफ सिरप प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम की लग्जरी गाड़ियां और संपत्तियां होंगी जब्त, ऐक्शन में ईडी

यूपी कफ सिरप प्रकरण के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ने कई लग्जरी गाड़ियां दोस्तों व रिश्तेदारों के नाम भी खरीदी थी। ये गाड़ियां लखनऊ से लेकर धनबाद तक के शोरूम से ली गईं। ईडी सूत्रों के मुताबिक सम्पत्तियों का लगभग पूरा ब्योरा जुटा लिया गया है। आलोक सिंह और अमित टाटा से सम्पत्तियों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। इस बारे में ईडी रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। वहीं शुभम जायसवाल अभी तक फरार है। उसकी गाड़ियां और सम्पत्ति जल्दी ही जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। तीन बार नोटिस देने पर भी ईडी अफसरों के सामने पेश नहीं हुआ है।

लग्जरी गाडियों को खरीदने के लिए शुभम ने दूसरों के नाम से ही बैंकों से ऋण भी लिया। पांच से सात साल तक की किश्त तय कराई पर लोन तीन साल से कम अवधि में ही चुकता कर दिया गया। ईडी ने जब शुभम, आलोक और उनसे जुड़े कुछ अन्य के बैंक खातों की पड़ताल की तो यह सब सामने आया।

तीन गाड़ियों के काफिल से चलता रहा आरोपी

अपने बाहुबली आका की नकल करते हुए शुभम जायसवाल और आलोक को भी गाड़ियों के काफिले लेकर चलने का शौक था। ईडी सूत्रों के मुताबिक कफ सिरप की बांग्लादेश और नेपाल तक तस्करी से हुई कमाई से गाड़ियां खरीदी गई। ये गाड़ियां इनके काफिले में भी दौड़ी। इतना ही नहीं साठगांठ में शामिल सम्बन्धित विभागों के अफसरों ने भी इन गाड़ियों का इस्तेमाल आने-जाने के लिए किया। इस बारे में ईडी को कई जानकारियां मिली है। इनसे संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि शुभम जायसवाल और गाड़ियां फाइनेंस कराने वाले के बीच किस तरह के संबंध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कफ सिरप केस के आरोपी शुभम के परिवार पर शिकंजा, 38 करोड़ की संपत्ति चिह्नित
ये भी पढ़ें:पूर्व DGP को शिक्षा आयोग में क्यों बिठाया? योगी ने बताया; बुलडोजर पर भी बोले

शुभम के परिवार की संपत्तियां भी चिह्नित

कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी मास्टरमाइंड शुभम के परिवार पर शिकंजा कसा है। शुभम के पिता भोला प्रसाद, उनकी पत्नी, बहू और बेटी के नाम से कुल 38 करोड़ की संपत्तियां चिह्नित हुई हैं। सभी को 2 जनवरी को एफटीसी 14 एनडीपीएस कोर्ट में संपत्तियों का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।