यूपी में माहौल बिगाड़ने की साजिश, महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली तोड़ी
मैनपुरी के किशनी कस्बे के बस स्टैंड के पास डा.भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा लगी हुई है। दोनों प्रतिमाओं को जाली से सुरक्षित किया गया है। रात में अराजक तत्वों ने गेट खोलकर आंबेडकर की उंगली क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हंगामा शुरू हो गया।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर यूपी का माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई। मैनपुरी जिले के किशनी में कुछ शरारती तत्वों ने बस स्टैंड के पास लगी बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त कर दी। इस बारे में लोगों को जानकारी हुई तो वे बड़ी संख्या में प्रतिमा के पास जुट गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की गई। हंगामा हुआ। नई प्रतिमा लगवाने की मांग कर रहे लोगों को समझाया गया। 4 घंटे चले हंगामे के बाद मामला शांत हो सका। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मैनपुरी के किशनी कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड के पास डा.भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा लगी हुई है। इन दोनों प्रतिमाओं को जाली से सुरक्षित किया गया है। रात में अराजक तत्वों ने गेट खोलकर आंबेडकर की उंगली क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी पाकर सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना था कि पास में ही थाना है। फिर भी यह घटना कैसे हो गई।
विधायक किशनी धरने पर बैठे
घटना की सूचना पाकर किशनी विधायक बृजेश कठेरिया भी मौके पर पहुंच गए। घटना के विरोध में वह धरने पर बैठ गए। इसे लेकर तहसीलदार किशनी और सीओ को तहरीर दी गई। मौके पर लोग नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे तो पुलिस अधिकारियों ने तत्काल नई प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया। 4 घंटे चले हंगामे के बाद लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मौके पर मुख्य रूप से विद्याराम मुनीम, रानू जाटव, सौरभ कुमार, सभासद प्रतिनिधि शायल कुमार, शेर सिंह जाटव, जितेंद्र कुमार अम्बेडकर, दिलीप कुमार, विमल कुमार, छोटू, नीरज जाटव, धर्मेंद्र कुमार जाटव, छोटू, अनिल कुमार जाटव, महेश जाटव, जगदीश यादव और शरद यादव मौजूद रहे।




साइन इन