CMO Office Employee Counting 2 Lakh rupees Bribes Vigilance Team Drags Him Out bike sarvice Basement in mahoba गिरफ्तार होते ही रोने-चिल्लाने लगा CMO का ऑफिस स्टाफ, घूसखोर को खींचकर ले गई विजिलेंस टीम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गिरफ्तार होते ही रोने-चिल्लाने लगा CMO का ऑफिस स्टाफ, घूसखोर को खींचकर ले गई विजिलेंस टीम

महोबा जिले में स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को गुरुवार को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वह यह रिश्वत संविदा कर्मचारी से उसके स्थानांतरण के नाम पर ले रहे थे।

Fri, 20 March 2026 08:51 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, महोबा
share
गिरफ्तार होते ही रोने-चिल्लाने लगा CMO का ऑफिस स्टाफ, घूसखोर को खींचकर ले गई विजिलेंस टीम

Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को गुरुवार को दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बाइक सर्विस सेंटर के बेसमेंट में मौजूद सीएमओ ऑफिस में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को विजिलेंस टीम खींचकर गाड़ी तक ले गई। जैसे ही टीम ने मैनेजर को दबोचा तो वह रोने-चिल्लाने लगा। टीम के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा। टीम मैनेजर को लेकर बांदा गई है। वहां उसे पीसी कोर्ट में पेश किया जाएगा। घूसखोर कर्मचारी के गिरफ्तारी के दौरान रोने-चिल्लाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चरखारी निवासी मेराज मोहम्मद स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक अकाउंटेंट के पद पर कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था। पीड़ित का आरोप है कि अगस्त 2024 से उसे सीएमओ ने पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच कर दिया। इस पर वह सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर जितेश सोनी से मिला और वापस कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के लिए गुहार लगाई। इसपर मैनेजर ने साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। जब उसने कहा कि वह संविदा कर्मी है तो दो लाख रुपये में बात तय हुई। उसने मामले की शिकायत विजिलेंस में दर्ज कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंटी करप्शन के जाल में फंस गया कर्मचारी, 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सीएमओ के नाम पर मांगी थी रिश्वत

विजिलेंस टीम के निर्देशानुसार गुरुवार को दो लाख रुपये देने के लिए मेराज ने मैनेजर जितेश को राघव होंडा बाइक सर्विस सेंटर के बेसमेंट में बुलाया। मैनेजर ने जैसे ही रुपये लिए विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। विजिलेंस टीम फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर को लेकर कोतवाली पहुंची। कार्रवाई के बाद टीम मैनेजर को बांदा ले गई। पीड़ित का दावा है कि सीएमओ के नाम पर फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स मैनेजर उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। इसका ऑडियो भी उनके मोबाइल में है। विजिलेंस इंस्पेक्टर पीयूष पांडे ने बताया कि कोतवाली में कार्रवाई के बाद आरोपी को बांदा स्थित पीसी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ANM से रिश्वत लेने में नपे वरिष्ठ सहायक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तगड़ा ऐक्शन

गिरफ्तारी के बाद रोता-चिल्लाता दिखा मैनेजर

ट्रांसफर कराने के लिए दो लाख की रिश्वत मांगने वाले सीएम ऑफिस में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक्स को जैसे ही विजिलेंस टीम ने दबोचा तो वह छटपटाने लगा। टीम मैनेजर को खींचते हुए गाड़ी तक ले गई। मैनेजर रोता और चिल्लाता नजर आया। वह हाथ-पैर जोड़ता रहा, लेकिन विजिलेंस टीम ने एक न सुनी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रोजेक्ट मैनेजर 10 लाख की घूस में अरेस्ट, एक दर्जन से अधिक जगहों पर CBI की रेड

स्वार कोतवाली में 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर रामपुर में भी रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई हुई है। मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने स्वार कोतवाली में उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा एक सफाईकर्मी से उसकी पत्नी से जुड़े विवाद के निस्तारण के नाम पर घूस मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ अजीमनगर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उधर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।