CM Yogi with BrahMos; Chief Minister changes social media photo, what's the message ब्रह्मोस के साथ सीएम योगी; मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर, क्या संदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ब्रह्मोस के साथ सीएम योगी; मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर, क्या संदेश

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर अपनी कवर फोटो बदल दी है। इस नई इमेज में मुख्यमंत्री ब्रह्मोस मिसाइल के साथ दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के ऑफिशियल 'X' और फेसबुक हैंडल दोनों पर ही नई कवर इमेज लगा दी गई है।

Thu, 12 Feb 2026 02:05 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
ब्रह्मोस के साथ सीएम योगी; मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर, क्या संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी-भरकम बजट पेश होने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कवर फोटो बदल दी है। इस नई इमेज में मुख्यमंत्री ब्रह्मोस मिसाइल के साथ दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के ऑफिशियल 'X' और फेसबुक हैंडल दोनों पर ही नई कवर इमेज लगा दी गई है। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण हो रहा है। यह तस्वीर उसी की सफलता को दिखाती है। तस्वीर से साफ है कि सीएम योगी विकास की बड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ 'सुरक्षित उत्तर प्रदेश' और 'सशक्त भारत' की झलक का संदेश दे रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम योगी न केवल उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति, बल्कि सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक बड़ा संदेश दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के बाद, इस कवर इमेज के जरिए योगी सरकार ने अपनी 'हार्ड पावर' (Hard Power) वाली छवि को मजबूती दी है। यह इमेज दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश अब केवल खेती-किसानी का प्रदेश नहीं, बल्कि अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण का भी केंद्र बन रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीब के सम्मान, युवा के स्वाभिमान..., सीएम योगी ने बताया कैसा होगा बजट

बजट 2026-27 और नया उत्तर प्रदेश

बुधवार को पेश किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास पर बड़ा दांव खेला गया है। नई प्रोफाइल और कवर फोटो इसी बदलाव की प्रतीक मानी जा रही है। तस्वीर में मिसाइल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक दिखाने की कोशिश है। यह संदेश देती है कि प्रदेश अब डिफेंस हब बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, योगी सरकार ने बजट में की टोकन व्यवस्था

ब्रह्मोस और रक्षा गलियारा

कवर इमेज में ब्रह्मोस मिसाइल का दिखना महज एक संयोग नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक कायाकल्प का प्रतीक है। लखनऊ में ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन (Brahmos-NG) मिसाइल निर्माण केंद्र का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे सीएम योगी अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं। यह तस्वीर दुनिया को यह संदेश देती है कि जिस उत्तर प्रदेश को कभी 'बीमारू' राज्य कहा जाता था, वह अब वैश्विक स्तर के अत्याधुनिक हथियार बनाने की क्षमता रखता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी बजट: महिलाओं को बड़ी सौगात, अलग से खुलेंगे कौशल संवर्धन केंद्र

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड्स (लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट) के माध्यम से योगी सरकार ने निवेश के नए द्वार खोले हैं। ब्रह्मोस की उपस्थिति यह भी दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश अब भारत की सामरिक सुरक्षा का 'ग्रोथ इंजन' बन चुका है। यह 'हार्ड पावर' न केवल प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसर भी पैदा कर रही है।

सीएम योगी के फेसबुक पर 11 मिलियन से ज्यादा और X पर 32.6 मिलियन से ज्यादा फालोवर हैं। मुख्यमंत्री के इस डिजिटल बदलाव को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। सीएम योगी के प्रशंसक इसे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर बता रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।