cm yogi will shower gorakhpur with gifts tomorrow will attack the opposition from here regarding women s reservation योगी कल इस शहर पर करेंगे तोहफों की बारिश, महिला आरक्षण को लेकर यहीं से विपक्ष पर गरजेंगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी कल इस शहर पर करेंगे तोहफों की बारिश, महिला आरक्षण को लेकर यहीं से विपक्ष पर गरजेंगे

सीएम योगी गोरखपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वह महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने देने के लिए विपक्ष पर गरजेंगे। कल यानी गुरुवार को भी वह गोरखपुर में रहेंगे। वह यहां 1053 करोड़ रुपये की 470 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

Wed, 22 April 2026 08:41 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
योगी कल इस शहर पर करेंगे तोहफों की बारिश, महिला आरक्षण को लेकर यहीं से विपक्ष पर गरजेंगे

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 23 अप्रैल 2026 को गोरखपुर शहर पर तोहफों की बारिश करेंगे। शहर के समग्र विकास को नई गति देने के लिए वह 1053 करोड़ रुपये की 470 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, जल निकासी, पार्क सौंदर्यीकरण, स्मार्ट सिटी और पर्यावरण सुधार जैसे कार्य शामिल हैं।

राप्ती तट पर एकला बाध रिंग रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनप्रतिनिधियों के साथ 749 करोड़ रुपये की 297 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 304 करोड़ रुपये की 173 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं में नगर निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, पार्कों का सौंदर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना प्रमुख हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: 60 हजार बेरोजगारों को अब SC से ही उम्मीद, इस भर्ती के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी

इसके अलावा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और स्मार्ट सिटी योजना के कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। महानगर विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ जल निकासी के लिए बड़े नालों का निर्माण भी होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का कहना हैं कि इन परियोजनाओं के माध्यम से गोरखपुर में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, जलभराव की समस्या कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

इन सड़कों का शिलान्यास करेंगे

सीएम गणेश चौराहा से हरिओम नगर तक 45.68 करोड़ से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। बेतियाहाता से ट्रांसपोर्ट नगर व एनएच -28 तक, टीडीएम तिराहा से महेवा चुंगी होते हुए हार्बर्ट बांध तक सड़क का शिलान्यास करेंगे।

आज मातृशक्ति से संवाद करेंगे योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार गोरखपुर में ही नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में यह सम्मेलन होगा। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के माध्यम से सीएम योगी जहां एक ओर सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, वहीं, दूसरी ओर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले की 350 सड़कों पर ईरान युद्ध के तनाव का ग्रहण, ऐसे पड़ रही बाधा
ये भी पढ़ें:UP : इस जिले में भोर में चले बुलडोजर, चौड़ीकरण की जद में आईं 2 दरगाहें हटाई गईं
ये भी पढ़ें:नौकरीपेशा हैं तो नहीं लेनी होगी छुट्टी, UP के 9 शहरों में संडे को भी रजिस्ट्री

विधायी प्रतिनिधित्व में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को लेकर गत दिनों संसद में दिखे विपक्ष के रवैये पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आक्रामक हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों को बुधवार को भी घेरेंगे। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सीएम योगी मातृशक्ति के साथ सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं के प्रति भाजपा और अन्य दलों के विजन का तुलनात्मक ब्योरा पेश करेंगे। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में योगी केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए किए गए कार्यों के बारे बताएंगे । महिला कल्याण को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।