CM Yogi was stunned by speed of Japan Maglev train 500 km per hour gave a thumbs up जापान की मैग्लेव ट्रेन की स्पीड देख CM योगी भी दंग; 500 KM/H की रफ्तार से दौड़ी, थम्स अप किया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जापान की मैग्लेव ट्रेन की स्पीड देख CM योगी भी दंग; 500 KM/H की रफ्तार से दौड़ी, थम्स अप किया

जापान दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में 500 किमी/घंटा रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में सफर किया। स्पीड देखकर वे उत्साहित दिखे और फोटो भी खिंचवाई। मैग्लेव को भविष्य की आधुनिक परिवहन तकनीक माना जा रहा है

Thu, 26 Feb 2026 02:43 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
जापान की मैग्लेव ट्रेन की स्पीड देख CM योगी भी दंग; 500 KM/H की रफ्तार से दौड़ी, थम्स अप किया

जापान दौरे पर गए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन में सफर किया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 500 किमी/घंटे की थी। हवा से बातें करती ट्रेन की रफ्तार देख योगी भी दंग रह गए। उन्होने ट्रेन के स्पीड बोर्ड के साथ फोटो भी खिचवाई। और फिर थम्स अप का साइन दिखाया। इस दौरान वे बार-बार ट्रेन की स्पीड देख रहे थे। जो वाकई चौंकाने वाली थी। मुख्यमंत्री ने करीब 100 किमी की दूसरी ट्रेन से तय की।

मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का भविष्य माना जा रहा है। चुंबकीय तकनीक के कारण ट्रेन और ट्रैक के बीच प्रत्यक्ष संपर्क समाप्त हो जाता है,जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि यह ट्रेन 500 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हासिल करने में सक्षम है। आपको बता दें सीएम योगी की जापान यात्रा का आज आखिरी दिन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: दंडवत प्रणाम किया, श्लोक पढ़ा; जापान में बच्चे से मिलकर CM योगी हुए गदगद
ये भी पढ़ें:जापान में स्वच्छ ऊर्जा मॉडल से प्रभावित हुए सीएम योगी, जानें क्या कहा

किस तकनीक पर दौड़ती है मैग्वेल ट्रेन?

मैग्लेव ट्रेन शक्तिशाली चुंबकों की मदद से पटरियों के ऊपर तैरते हुए चलती है। ट्रेन और ट्रैक के बीच सीधा संपर्क नहीं होता। यह ट्रेन 500 किमी/घंटा या उससे अधिक की गति हासिल कर सकती है। जापान की मैग्लेव प्रणाली, जिसे Central Japan Railway Company संचालित करती है, विश्व की सबसे तेज़ ट्रेनों में शामिल है। पहियों और पटरी के बीच संपर्क न होने से घर्षण बहुत कम होता है, जिससे गति अधिक और ऊर्जा दक्षता बेहतर होती है।

भविष्य की हाई स्पीड ट्रांसपोर्ट तकनीक

पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में मैग्लेव में कंपन और शोर कम होता है,जिससे सफर अधिक आरामदायक बनता है। उन्नत नियंत्रण प्रणाली और ट्रैक डिजाइन के कारण दुर्घटना की संभावना बेहद कम मानी जाती है। यांत्रिक घिसावट कम होने से रखरखाव की आवश्यकता भी अपेक्षाकृत कम होती है। तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प होने के कारण मैग्लेव को भविष्य की हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट तकनीक माना जाता है।

ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर MoU साइन

जापान दौरे के दौरान यूपी सरकार और यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के उच्च तकनीकी संस्थानों के छात्रों को जापान में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा और सीखी गई तकनीक को प्रदेश की इंडस्ट्री, सार्वजनिक परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र में लागू किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की शिल्पकला ने सिंगापुर-जापान में जीता दिल, योगी बने ODOP के ब्रांड अंबेसडर

यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शासन की कार्यप्रणाली को ‘रिएक्टिव’ से बदलकर ‘प्रोएक्टिव’ बनाया है। उन्होंने जोर दिया कि यही बदलाव प्रदेश की तेज आर्थिक प्रगति की नींव बना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जी2जी (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट) और जी2बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) स्तर की बैठकों में भाग लिया, जहां जापानी उद्योग समूहों के साथ व्यापक संवाद हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।