cm yogi adityanath japan visit yamanashi indian community meeting children read verses touch feet Video: दंडवत प्रणाम किया, श्लोक पढ़ा; जापान में बच्चे से मिलकर CM योगी हुए गदगद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Video: दंडवत प्रणाम किया, श्लोक पढ़ा; जापान में बच्चे से मिलकर CM योगी हुए गदगद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर निवेश बढ़ाने पहुंचे हैं। इस दौरान यामानाशी में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। बच्चों ने सीएम योगी के पैर हुए और श्लोक सुनाया। बच्चों से मिलकर योगी भी गदगद दिखे। उन्होने बच्चों को चॉकलेट दी। 

Thu, 26 Feb 2026 09:49 AMSandeep Kumar लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
Video: दंडवत प्रणाम किया, श्लोक पढ़ा; जापान में बच्चे से मिलकर CM योगी हुए गदगद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह दौरा आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य विदेशी निवेश को आकर्षित कर उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है। इस यात्रा के जरिए न केवल औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि भारत और जापान के बीच पारंपरिक मित्रता को भी नई ऊर्जा देने का प्रयास हो रहा है। जापान के यामानाशी पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में भारतीय परिवार, महिलाएं और बच्चे उनसे मिलने पहुंचे।

सीएम के छुए पैर, सुनाया श्लोक

विदेश की धरती पर अपने राज्य के मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। मुलाकात के दौरान एक भावुक दृश्य तब सामने आया जब छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक भारतीय रीति से मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श किए और संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण किया। सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट दी। विदेश में रहते हुए भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की यह झलक सभी के लिए गर्व का विषय बनी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री भी बच्चों के स्नेह से अभिभूत नजर आए और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भेंट की, जिससे माहौल और भी आत्मीय और खुशगवार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की शिल्पकला ने सिंगापुर-जापान में जीता दिल, योगी बने ODOP के ब्रांड अंबेसडर
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के जापान दौरे के पहले ही दिन 11 हजार करोड़ के एमओयू, ताबड़तोड़ बैठकें

हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम को परखा

दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन कोमेकुरायामा हाइड्रोजन रिसर्च फैसिलिटी का दौरा किया और वहां चल रहे अत्याधुनिक शोध कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यामानाशी पब्लिक स्कूल के छात्रों से भी बातचीत की और भारत-जापान संबंधों की मजबूती पर चर्चा की।

निवेश और औद्योगिक सहयोग पर जोर

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहले ही दिन टीम यूपी को बड़ी सफलता मिली। विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। जिसमें कई कंपनियां शामिल हैं। इन समझौतों के तहत कृषि उपकरण, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों के क्षेत्र में निवेश प्रस्तावित है। इससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जापान में सीएम योगी का निवेश शंखनाद, मित्सुई समूह को फ्यूचर सेक्टर्स का न्यौता

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद हैं। गुरुवार को भी कई महत्वपूर्ण बैठकों का कार्यक्रम तय है। कुल मिलाकर, यह जापान दौरा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का विश्वास जीतने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।