CM Yogi releases report card of UP BJP Government 8 year tenure and 92 pages achievements book योगी सरकार के 8 साल पर सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बताईं उपलब्धियां, क्या-क्या किया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार के 8 साल पर सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बताईं उपलब्धियां, क्या-क्या किया

  • यूपी की योगी सरकार के साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। 92 पेज में भाजपा सरकार की उपलब्धियां दर्ज हैं। सीएम योगी ने कहा कि उद्यमियों व जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम होंगे। आठ वर्ष पहले अर्थव्यवस्था क्या थी किसी से छुपा नहीं है।

Mon, 24 March 2025 11:50 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार के 8 साल पर सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बताईं उपलब्धियां, क्या-क्या किया

यूपी की योगी सरकार के साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। 92 पेज में भाजपा सरकार की उपलब्धियां दर्ज हैं। सीएम योगी ने कहा कि उद्यमियों व जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम होंगे। योगी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। योगी ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। आठ वर्ष पहले अर्थव्यवस्था क्या थी किसी से छुपा नहीं है। किसान आत्महत्या करता था। बेटी, व्यापारी असुरक्षित थे। प्रदेश वही, तंत्र, सिर्फ सरकार बदली। भाजपा व एनडीए के कार्यक्रमों को सही तरीके से लागू किया है। यूपी हर सेक्टर में बढ़ रहा है। कृषि सेक्टर 2017 से पहले उपेक्षित था। कृषि में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। हमने कृषि दर में 5 % से अब 13 % हो गई है। किसानों के क़र्ज़ माफ़ी की गई। 557 लाख मीट्रिक टन होता था 20% की बढ़ोतरी है। सिंचाई क्षमता बढ़ी है। 40-40 वर्ष से योजनाएं बंद थी। योगी ने कहा कि चीनी उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच गया था। तीन नई चीनी मिलों के साथ 38 चीनी मिलों का विस्तार हुआ है। 22 वर्ष की तुलना में ज्यादा गन्ना भुगतान किया गया है। फल व सब्ज़ी उत्पादन में यूपी नंबर वन पर है। 14 लाख निजी नलकूप को बिजली दी गई है। 2017 से गेहूं क्रय पर ढाई गुना ज्यादा खर्च किया है।

कानून व्यवस्था ने लंबी छला्ंग लगाई

योगी ने कहाकि हर दूसरे दिन दंगा होता था। बेटी व व्यापारी असुरक्षित थे। कानून व्यवस्था ने लंबी छला्ंग लगाई है। कुम्भ मैं कोई आपराधिक मामला नहीं हुआ। डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों के पद खाली थे। 1.56 लाख पद खाली पड़े हुए थे। करीब दो लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी की भर्ती की गई है। बैरक का निर्माण किया गया है। पहली बार 60244 पुलिस कर्मियों की एक साथ ट्रेनिंग होने जा रही है। एनसीआरबी ने बताया है कि अपराध कम हुए हैं।

5 नई वाहिनी का गठन किया

योगी ने कहा कि पीएसी की 5 नई वाहिनी का गठन किया गया है। साइबर सेल की गई है। रिस्पांस टाइम कम हुआ है। यह सात मिनट तक पहुंच गया है।12 हजार से ज्यादा महिला कर्मचारियों की भर्ती की गई है। 57 हजार बीसी सखी काम कर रही हैं। मालिकाना हक़ देने का काम किया है। सात जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनेंगे। बेरोजगारी दर मात्र तीन फ़ीसद रह गई है जो पहले 19 % थी।दो लाख करोड़ रुपये निर्यात हुआ है। 50 लाख युवाओं को लैपटॉप-टैबलेट दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार के आठ साल:-हर जिले में उपलब्धियां बताएंगे मंत्री, BJP ऐसे मनाएगी जश्न

किसानों की आमदनी बढ़ाने का कार्य किया

पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाकर लगभग 86 हजार किसानों के जीवन मे बदलाव लाया गया,14 लाख निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देकर किसानों की आमदनी बढ़ाने का कार्य किया।2017 से पहले बिचौलियों का बोलबाला था। 2017 से 2023 तक गेंहू क्रय में हमने ढाई गुना ज्यादा की गई। 43 हजार 424 करोड़ रु भुगतान किया गया। धान के क्रय में 88 हजार करोड़ 746 करोड़ डीबीटी के माध्यम से दिया गया। सरकार ने 32 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को बाढ़ से बचाने का कार्य किया गया।

12 लाख 50 हजार से अधिक गोवंश का संरक्षण सरकार स्वयं कर रही

प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए 7700 से अधिक गो आश्रय स्थल में 12 लाख 50 हजार से अधिक गोवंश का संरक्षण सरकार स्वयं कर रही है। साथ ही सहभागिता योजना के माध्यम से 1 लाख 5 हजार पशुपालकों को 1 लाख 63 हजार गोवंश उनकी सुपुर्दगी में दिया गया है,जिसके लिए सरकार 1500 रु प्रति गोवंश,प्रति माह कर रही है।

गरीबों के कल्याण के लिए काम किया

नकलविहीन परीक्षा हो रही है। गरीबों के कल्याण के लिए काम किया। 2017 के पहले कानून व्यवस्था का संकट था,युवा के सामने पहचान का संकट था। बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण महाकुंभ में दिखा। 45 दिनों के आयोजन में कोई अपराध, लूट छेड़छाड़, अपहरण कोई भी घटना नही हुई,आने वाले श्रद्धालुओं के मन मे कोई असंतोष का भाव नही मिला। प्रदेश वही है, 8 वर्ष में सरकार ने पुलिस बल को एक सिस्टम के साथ जोड़ा।

1 लाख 56 हजार पुलिस कार्मिकों की भर्ती की

2017 में हमारी सरकार आने पर पुलिस बल में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली थे,सरकार की नियति पर जनता और न्यायालय को संदेह था। सरकार ने 1 लाख 56 हजार पुलिस कार्मिकों की भर्ती की,साथ ही मौजूदा समय ने 60 हजार 200 से अधिक नए पुलिस कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त की,जिन्हें जल्दी ट्रेनिंग मिलेगी। 2017 के पहले 1.06 करोड़ लोगों को मिल रहा है। पहले यह 55 लाख मात्र थी। सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। छह एक्सप्रेस वे बन चुके हैं। पहली रैपिड रेल यूपी में है। 16एयरपोर्ट हैं। ज़ेवर जल्द ही शुरू हो जाएगा।

पीजी की सीटों 2100 तक बढ़ी

पहले सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज 36 निजी मेडिकल कॉलेज बने हैं। पीजी की सीटों 2100 तक बढ़ी हैं। पर्यटन अब आस्था के जरिए अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 21 करोड़ पर्यटक आते थे। अब नंबर दो की अर्थव्यवस्था के रूप में है। बिना कोई टैक्स लगाए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है।

आज प्रदेश अर्थव्यवस्था में नम्बर 2 का राज्य

नेक नियती व ईमानदारी से काम करने पर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार के कार्यो से परिणाम सामने है,आज प्रदेश अर्थव्यवस्था में नम्बर 2 का राज्य है। हमारी सरकार ने पहले ही फैसले में किसानों के लिए कर्जमाफी और राज्य कर्मचारियों के लिए 7th पे कमीशन लागू किया। हमने जनता पर कोई बिना टैक्स लगाए एक बेहतर परिणाम दिया। आज यूपी एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है,आज रोजगार की संभावना बनी है। निवेश आ रहा है तो रोजगार के साथ परिवारों के चेहरे पर खुशहाली लाता है। 70 वर्षो में पर कैपिटा इनकम 46 हजार थी, आज 1 लाख 24 हजार पहुच गयी है।बैंकिंग तंत्र अर्थव्यवस्था को नया आयाम देता है,आज बैंकिंग व्यवसाय 29 लाख 66 हजार करोड़ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नड्डा जी का व केंद्रीय मंत्रियों का आभार है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।