Yogi sarkar Eight years : Ministers will tell the achievements in district BJP will celebrate like this across the up योगी सरकार के आठ साल:-हर जिले में उपलब्धियां बताएंगे मंत्री, प्रदेशभर में BJP ऐसे मनाएगी जश्न, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार के आठ साल:-हर जिले में उपलब्धियां बताएंगे मंत्री, प्रदेशभर में BJP ऐसे मनाएगी जश्न

  • योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेशभर में जश्न की तैयारी है। प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हर जिलों में मंत्री जाएंगे। लगातार तीन दिनों तक जनता को उपलब्धियां बताएंगे।

Mon, 24 March 2025 07:26 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार के आठ साल:-हर जिले में उपलब्धियां बताएंगे मंत्री, प्रदेशभर में BJP ऐसे मनाएगी जश्न

योगी सरकार के मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के आठ साल 25 मार्च को पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आठ साल पूरे होने पर बीजेपी जश्न मनाएगी। लगातार तीन दिनों तक जनता को उपलब्धियां बताएंगे। इसके लिए सभी 75 जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष की थीम पर केंद्रित किया गया है।

इस दौरान भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करने को कहा गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और जिलाधिकारियों को पत्र भी भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में मंत्री जाएं और अपनी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखें। जिला स्तर पर कार्यक्रमों में गांवों के विकास, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं प्रचारित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टल सकती है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी, पहले होगा इन नामों का ऐलान

मुख्यमंत्री ने इसके लिए 25, 26 और 27 को कार्यक्रम तय किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं 24 मार्च को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और 25 मार्च को वह गोरखपुर में सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री 26 मार्च को आगरा में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और प्रेसवार्ता कर उपलब्धियां बताएंगे। इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 25 को वाराणसी, 26 मार्च को प्रयागराज और 27 मार्च को कौशांबी में रहेंगे। इसी तरह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 26 मार्च को कानपुरनगर, 27 मार्च को अपने गृह जनपद में प्रवास कर लखनऊ कैंट इलाके में प्रेस कांफ्रेंस कर जनता को उपलब्धियां बताएंगे।वहीं भूपेंद्र चौधरी 25 मार्च को बरेली, सूर्यप्रताप शाही अयोध्या, सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर, स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज और बेबीरानी मौर्य झांसी, लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़, जयवीर सिंह आगरा, धर्मपाल सिंह मेरठ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

जिले-जिले लाभार्थी मेले लगाए जाएंगे

अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष' के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले-जिले लाभार्थी मेले लगाए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। आठ साल की विकास यात्रा पर हर विधानसभा क्षेत्र में विकास गोष्ठियां होंगी। युवा मोर्चा को मोटर साइकिल रैलियां निकालकर जनता को जागरूक करने के कार्यक्रम दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रबुद्धवर्ग के साथ सम्मेलन होंगे। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिलाओं के बीच पहुंच कर संवाद करेगी। कार्यक्रम का समापान अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और फिर स्वच्छता अभियान से होगा। अभियान बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। आयोजन समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसंत त्यागी और शिवभूषण सिंह भी शामिल हैं। क्षेत्र व जिला स्तर पर भी संयोजक व सहसंयोजक बनाए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।